17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन को समझने वाले विशेषज्ञों की जरूरत

केंद्रीय मंत्री अकबर ने किया चीन अध्ययन केंद्र का उद्घाटन

2 min read
Google source verification
mj akbar

चीन को समझने वाले विशेषज्ञों की जरूरत

मणिपाल. विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने सोमवार को मणिपाल विश्वविद्यालय में चीन अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा की मांग विश्व भर में बढ़ी है। किसी भी शिक्षण संस्थान के विकास के लिए शिक्षा को शिक्षा की तरह देखना जरूरी है।
कुलपति डॉ. एच. विनोद भट्ट ने कहा कि चीन में उच्चतर शिक्षा की बात करें तो चीन भी अपने देश से बाहर विश्वविद्यालय स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जबकि भारत सहित अन्य कई देशों ने गत पांच दशक में कई कॉलेज और विवि स्थापित किए हैं। विदेशों में 20 भारतीय विवि हंै।
भूगर्भीय और अंतरराट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख प्रो. डॉ. अरविंद ने कहा, चीन पर कई ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत है जो उनके मनोवैज्ञानिक इरादों, मैलिक लक्ष्यों और व्यवहारिक पैटर्न को समझ सकें। समग्र ज्ञान के साथ युवा विशेषज्ञों की मंडली तैयार करना केंद्र का लक्ष्य है।

अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बैठक का आयोजन आज
हुब्बल्ली. अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 बिंदु कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समिति की एक बैठक कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ओर से 28 अगस्त को विधानसौधा बेंगलूरु में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य सरकार के मुख्य सचिव करेंगे। इस बैठक में जैन समाज के एकमात्र राज्य स्तरीय समिति सदस्य समाजसेवी आल इंडिया जैन यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंघी भाग लेंगे। बैठक में वे अल्पसंख्यक कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

चौहान ने संभाला पदभार
बेेंगलूरु. राजीव कुमार चौहान ने पावर ग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) का पदभार संभाल लिया। आआइटी रुड़की से चौहान पिछले 33 सालों से पारेषण तंत्र क्षेत्र में कार्यरत हैं। 1994 में पावरग्रिड से जुडऩे से पहले वे राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम में भी दस साल तक काम कर चुके हैं।


डस्टबिन वितरित
बेंगलूरु. मारवाड़ी युवा मंच सेंट्रल बेंगलूरु की ओर से रविवार को टाउन हॉल, के पास जेसी रोड सिग्नल पर कार चालकों को डस्टबिन वितरित किए गए। सचिव ज्ञान अग्रवाल, विकास, रचित, गौरव, केशव, अध्यक्ष संदीप टिबरेवाल आदि उपस्थित थे।