बैंगलोर

धनबल के दम पर जीती कांग्रेस : शेट्टर

उन्होंने कहा कि मैंने जमखंडी में पांच दिनों तक भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 4:54 PM IST
shettar
धनबल के दम पर जीती कांग्रेस : शेट्टर

हुब्बल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस पर हालिया चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की जीत वास्तविक नहीं, धनबल के दम पर हासिल की गई जीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बल्लारी व जमखंडी में कांग्रेस ने रुपए बांटकर मतदाताओं को लुभाया जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस जीतने में सफल रही।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैंने जमखंडी में पांच दिनों तक भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मैेंने देखा कि लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।

शेट्टर ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों को आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में कोई संकेत नहीं माना जा सकता। इसके पहले नंजनगुड व गुंडलपुर में हुए उप चुनाव में भाजपा हारी थी लेकिन आम चुनाव हुए तो वहां से जीत मिली।

उन्होंने कहा कि सिध्दरामय्या के पुत्र को लेकर जी जनार्दन रेड्डी के बयान की वजह से भाजपा की हार नहीं हुई। चुनाव परिणामों पर ऐसी बातों का ज्यादा असर नहीं होता।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रामनगर में प्रत्याशी को लेकर हमसे गलती हुई लेकिन हमें इससे सीखना है।

Updated on:
9 Nov 2018, 4:54 PM IST
Published on: