बैंगलोर

एक-दो दिनों में प्रत्याशियों की घोषणा : जी. परमेश्वर

उपचुनाव को लेकर बोले उपमुख्यमंत्री
2 min read
g parmeshwara
एक-दो दिनों में प्रत्याशियों की घोषणा : जी. परमेश्वर

बेंगलूरु. राज्य में तीन लोकसभा तथा दो विधानसभा क्षेत्रों के उपुचनाव में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस तथा जनता दल-एस के नेताओं की बैठक में सहमति बन गई है। जिसके तहत कांग्रेस बल्लारी तथा शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र तथा जमखंडी विधान सभा क्षेत्र में प्रत्याशी उतारेगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने यह बात कही।

बुधवार को उन्होंने कहा इन 5 क्षेत्रों में कौन पार्टी चुनाव लड़ेगी? इस बात को लेकर अब कांग्रेस तथा जद-एस में कोई विवाद नहीं है। दोनों दलों ने इस चुनाव में एक-दूसरे का पुरजोर समर्थन करने का फैसला किया है। एक-दो दिन में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उसके पश्चात कांग्रेस और जद-एस का संयुक्त चुनाव प्रचार अभियान चलेगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बांध लगभग लबालब हैं, इसलिए इस बार गर्मियों में पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। इस बार राज्य सरकार ने नाडहब्बा दशहरा महोत्सव के आयोजन के लिए 25 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया है। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर परमेश्वर ने कहा कि इस बात की चिंता विपक्ष को नहीं करनी चाहिए। पार्टी आलाकमान के निर्देशों पर मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कोटे के 6 पद भरें जाएंगे।


चंद्रशेखर हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी
रामनगर जिले के कांग्रेस नेता विप सदस्य सी.एम. लिंगप्पा के पुत्र चंद्रशेखर बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। शहर के डॉलर्स कॉलोनी में स्थित निवास में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने उनको झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया। बाद में चंद्रशेखर ने पत्रकारों को बताया कि वे भाजपा में बिना किसी शर्त के शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के नेता पूर्वमंत्री सी.पी. योगेश्वर उपस्थित थे। बताया जाता है कि चंद्रशेखर ही रामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

चंद्रशेखर के पिता सी.एम. लिंगप्पा रामनगर क्षेत्र में जद-एस की प्रत्याशी अनिता कुमारस्वामी को कांग्रेस के समर्थन से नाराज हैं। लिंगप्पा ने अनिता कुमारस्वामी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार किया है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले कांग्रेस के प्रत्याशी इकबाल ने भी बगावत के संकेत दिए हैं।

Published on:
11 Oct 2018 05:59 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक