
चामुण्डेशरी की पूजा, आराधना
मण्ड्या. केआरपेट तहसील में राजस्थानी समाज की ओर से शारदीय नवरात्र पर बुधवार को माता चामुंडेश्वरी की तस्वीर स्थापना के साथ समाज के लोगों ने माता की पूजा-अर्चना व आरती उतार कर शुभ मुहूत्र्त में घट की स्थापना की। मातारानी का भव्य दरबार सजाया गया। समाज के अध्यक्ष खीमाराम पटेल ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर नौ दिन तक रात 8 से 12 बजे तक गरबा नृत्य चलेगा। नवरात्र के अंतिम दिन माता चामुंडेश्वरी का भजन जागरण रखा जाएगा। इस अवसर पर समाज के सचिव धर्मा राम सैणचा, भीमाराम पटेल, लक्ष्मण राम, नारायणलाल, सोहनलाल, प्रताप सिंह, तुलचाराम, जीयाराम, मुलाराम आदि मौजूद थे।
सीरवी समाज बडेर में अनुष्ठान
मण्ड्या. शहर के विवेकानंद लेवट में स्थित सीरवी समाज आईमाता, बडेर में बुधवार को शारदीय नवरात्र पर विशेष- पूजा कर शुभ मुहूत्र्त में घट स्थापना हुई। नवरात्र में बडेर में आईमाता दरबार को फूलोंं व रोशनी से सजाया गया। समाज के अध्यक्ष तुलछाराम पंवार, उपाध्यक्ष बालूराम पंवार, कोषाध्यक्ष चैनाराम पंवार सहित कई समाजजनों ने दर्शन कर विशेष- पूजा में भाग लिया।
उधर, सीरवी समाज नवयुवक मंडल, बैलूर क्रॉस की ओर से नवरात्र पर बुधवार को माता चामुंडा की पूजा-आरती के बाद 11:30 बजे घट स्थापना हुई। समाज के अध्यक्ष भंवरलाल आगलेचा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर बडेर प्रागंण में 9 दिनों तक डांडिया नृत्य होगा। गांधीनगर के प्रथम क्रॉस पर युवा भवानी गरबा मंडल की ओर से नवरात्र के प्रथम दिन चामुंडेश्वरी माता की पूजा-अर्चना व आरती के बाद समाजजनों ने घट स्थापना की।
आशापुरा धाम में प्रात: शुभ मुहूत्र्त में घट स्थापना अहमदाबाद से आए 11 पंडितों ने करवाई। माताधाम में माता के त्रिशूल एवं तलवार का यज्ञशाला में प्रवेश हुआ। यह पूजन के बाद अष्टमी को माता को अर्पण किया जाएगा। शुभ मुहूत्र्त में खेतलाजी (नागदेवता) का भी यज्ञशाला में प्रवेश हुआ। शनिवार को तेल व सिंदूर से अभिषेक कर खेतलाजी की स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन हवन, पूजन, यज्ञ के साथ शतचंडी पाठ होगा। आयोजन में ट्रस्ट मंडल के अशोक कुमार टेकचंद भंडारी परिवार की भूमिका रही।
होसूर रोड स्थित सुसवाणी माता धाम में सुराणा संघ एवं भंवरीबाई घेवरचंद सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि महोत्व प्रारंभ हुआ। पहले दिन दिलीप-अर्चना सुराणा, जयंत सुराणा, धाम ट्रस्ट के सदस्य महिपाल-मनीषा सुराणा ने शुभ मुहूत्र्त में घट स्थापना की। संघ के अध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि रविवार को भक्ति संध्या का आयोजन होगा। महा मंत्री कन्हैयालाल सुराणा ने बताया कि नौ दिन समयानुसार आरती व हवन होंगे। जय अम्बे मंडल ट्रस्ट के सदस्यों ने कॉटनपेट मिली रोड स्थित संतोषी मां मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान भक्ति कार्यक्रम करने के लिए गुरु मां मृदुलाबेन जडेजा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Published on:
11 Oct 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
