इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सुधा मूर्ति ने पेशेवर जीवन में कड़ी मेहनत और टीम वर्क की महत्ता पर प्रकाश डाला
बेंगलूरु. पीइएस यूनिवर्सिटी के तीसरे वार्षिक दीक्षांत समारोह में 105 विद्यार्थियों ने पोस्ट ग्रेजुएट एवं 1522 विद्यार्थियों को ग्रेजुएट डिग्री प्रदान की गई। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एमआर दौरेस्वामी ने सफल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जो बीटेक, बीबीए, बीबीए-एचइएम, एमबीए, एमसीए और एमटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों से सम्बद्ध थे। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सुधा मूर्ति ने पेशेवर जीवन में कड़ी मेहनत और टीम वर्क की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिग्री धारकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के बाद हमें समाज को लाभान्वित करना चाहिए। एमआर दौरेस्वामी ने समारोह की अध्यक्षता की और शोध एवं नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलपति डॉ केएनबी मूर्ति, रजिस्ट्रार डॉ कृष्ण मूर्ति आदि उपस्थित थे।
बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आया लायंस क्लब
बेंगलूरु. लायंस क्लब ऑफ बेंगलूरु सिटी आनंद की ओर से जुटाई गई राहत सामग्री से भरे वाहन को बीबीएमपी मेयर सम्पतराज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मेयर सम्पतराज, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजू के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में सभी दानदाताओं द्वारा एकत्रित राहत सामग्री प्रदर्शित की गई। सभा में अध्यक्ष महावीर मेहता ने दानदाताओं का आभार जताया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश धोका ने कोडुगू जाने के लिए पांच दिन में 12 लाख सहायता राशि एकत्रित करने व आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। सचिव राजेंद्र मुथा ने धन्यवाद दिया। संचालन सुष्मिता मेहता ने किया। राहत सामग्री के साथ महावीर मेहता, सुरेश धोका, दिलीप कोठारी, रणमल जैन, राजेंद्र मुथा, कपुर लुणिया, अध्यक्ष सत्यनारायण राजू, दिनेश आदि सदस्यों की टीम कोडुगू के लिए रवाना हुई। चेयरमैन नारायण गुप्ता, रानमल जैन, कविता पोरवाल, रमेश ओस्तवाल, सुनील खिमसेरा, निर्मला मेहता, मधु गोलेछा, हेमराज जैन आदि का सहयोग रहा। राहत दल ने सोमवार को स्थानीय पार्षद, विधायक और सांसद प्रतापसिम्हा के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीडि़तों को सामग्री वितरित की। सांसद ने प्रभावित बस्तियों में लॉयलेट की सख्त आवश्यकता जताते हुए सहयोग की अपील की।