17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्तिमय प्रस्तुति पर झूम उठे भक्त

यह तीर्थ दक्षिण भारत के शंखेश्वर नाम से प्रसिद्ध हो रहा है

2 min read
Google source verification
janism

भक्तिमय प्रस्तुति पर झूम उठे भक्त

बेंगलूरु. पूनम ग्रुप की ओर से आदोनी स्थित पाŸवमणि पाŸवनाथ तीर्थ पेद्दातुम्बालाम की पाचंवी वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। पूनम ग्रुप की ओर से इस मौके पर आयोजित भक्ति संध्या में संगीतकार विपिनभाई पोरवाल, भावेश पोरवाल व राकेश चण्डालिया ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त झूम उठे। तीर्थ ट्रस्टी द्वारा ग्रुप सदस्यों का बहुमान किया गया। यह तीर्थ दक्षिण भारत के शंखेश्वर नाम से प्रसिद्ध हो रहा है।


परमात्मा पर विश्वास किया तो जीवन का उद्धार
बेंगलूरु. जिनकुशल सूरी जैन आराधना भवन, बसवनगुड़ी में साध्वी प्रियरंजना ने कहा कि परमात्मा के प्रभाव को जानने के पहले क्षेत्र, द्रव्य, काल, भाव और भव का प्रभाव समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम चाय, भोजन का प्रभाव स्वीकार कर लेते हैं परंतु परमात्मा का प्रभाव स्वीकार नहीं करते। उल्टा कहते हैं परमात्मा को मोक्ष में चले गए उनका क्या प्रभाव होगा? उनके प्रति श्रद्धा भक्ति कम और देवी देवता के प्रति श्रद्धाभक्ति ज्यादा। सूर्य के उदय होते ही प्राणी ऊर्जावान बन जाता है। नवचेतना का संचार हो जाता है। स्फूर्ति आ जाती है यह स्वत: होता है। यदि हम परमात्मा के प्रति श्रद्धा व विश्वास पैदा कर भक्ति करेंगे तो उद्धार निश्चित है।


खुद को समझना कठिन
बेंगलूरु. धर्मनाथ जैन मंदिर जयनगर में आचार्य रत्नाकर सूरीश्वर ने धर्मसभा में कहा कि दूसरों को समझना आसान है। खुद को समझना कठिन है। उन्होंने कहा कि पाया हुआ ज्ञान बुढ़ापे में काम आता है। पिछले 20-25 सालों से समाज में स्त्री पुरुष की आई असमानता का मुख्य कारण गर्भपात है। जिस घर में माता-पिता की कीमत नहीं वह घर श्मशान बराबर है।


जैन हाइट्स ने लांच किया रेन फॉरेस्ट
बेंगलूरु. जैन हाइट्स स्टाइल एंड स्ट्रक्चर का नया प्रोजेक्ट रेन फॉरेस्ट रविवार को यलहंका के समीप लांच हुआ। कंपनी के प्रबंध निदेशक किशोर जैन ने प्रॉजेक्ट लांच किया। जैन ने बताया कि हवाई अड्डे के पास 27 एकड़ में निर्मित होने वाले इस प्रोजेक्ट में 297 भूखंड हैं।