
बेंगलूरु. उपभोक्ताओं को चल संपत्ति के खरीदी का पंजीकरण, हलफनामा, किराए का करार पत्र के लिए ई-स्टाम्प पेपर की आवश्यकता होती है। ऐसे पेपर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को ई-स्टाम्प पेपर बेचनेवाले केंद्रों के सामने कई बार लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पंजीकरण तथा मुंद्राक विभाग की ओर से नई योजना शुरू की गई है।
जिसके अंतर्गत आनेवाले दिनों में उपभोक्ताओं को ई-स्टाम्प पेपर प्राप्त करने के लिए अधिकृत केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। आनेवाले दिनों में ऑनलाइन पर भी उपभोक्ताओं को ई-स्टाम्प पर पंजीकरण कर सकेंगे।
विभाग के आयुक्त डॉ. के.वी. त्रिलोकचन्द्र के मुताबिक उपचुनाव की प्रक्रिया पुरी होने के पश्चात यह सुुविधा उपलब्ध की जा रही है। पहले चरण में स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन की वेबसाइट के माध्यम से 3500 केंद्रों में ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी। उसके पश्चात इस योजना को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता ही ऑन लाइन ई-स्टाम्प पर आवश्यक जानकारी भर कर इसका प्रिंट आउट ले सकता है। जिसका नोटरी के पास सत्यापन किया जा सकता है।
राज्य में विभाग की ओर से प्रति दिन लगभग 80 हजार ई-स्टाम्प पेपर बेचे जा रहे हैं। उपभोक्ता 20 रुपए मूल्य के तथा 200 रुपए मूल्य के ई-स्टाम्प पेपर अधिक संख्या में खरीदते हैं।
धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
मंड्या. केआरपेट तहसील के कालणकोप्पल गांव में चामुडेश्वरी माता देवस्थान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
देवस्थान को फूल व विद्युत प्रकाश से सजाया गया। दिनभर भक्तों की भीड़ रही। दोपहर में देवी प्रतिमा को वाहन में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
---
संस्कार निर्माण शिविर में बच्चों ने लिया भाग
मंड्या. तेरापंथ समाज के ज्ञानशाला के बच्चों ने चेन्नई में महासभा की ओर से आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में संपन्न राष्ट्रीय संस्कार निर्माण शिविर में भाग लिया। बच्चों ने योगाभ्यास, प्रेक्षाध्यान, जीव अजीव, जैन धर्म के बारे में जाना।