19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग मामले पर बीजेपी हाईकमान ने लिया एक्शन

Karnataka में राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग मामले पर बीजेपी हाईकमान ने एक्शन लिया है, BJP ने 23 जून को प्रेदश अध्यक्ष और पार्टी को तलब किया है

2 min read
Google source verification
Rajya Sabha Election 2026

बीजेपी (फोटो-ANI)

Karnataka Rajya Sabha Election: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने भाजपा और उसके सहयोगी दल जेडी(एस) JD(S) के अंदर नई परेशानी खड़ी कर दी है। चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा और जेडी(एस) को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। नतीजों के बाद भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान कर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

कांग्रेस की जीत ने बढ़ाई BJP-JDS की चिंता

गुरुवार को हुए विधान परिषद चुनाव में कुल सात सीटों के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों पर आठ उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद हुई गिनती में कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा सिर्फ दो सीटें जीत पाई। कांग्रेस की इस जीत ने विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ा दी है। भाजपा और उसके सहयोगी जेडी(एस) के कई विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी लाइन से अलग जाकर कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट किया।

BJP ने दिए कार्रवाई के संकेत

क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद भाजपा ने साफ कर दिया है कि पार्टी के खिलाफ जाने वाले विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता आर. अशोक ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया है और पीठ में छुरा घोंपा है, उनकी पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे विधायकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने भी मांगी जानकारी

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसने क्रॉस-वोटिंग की और ऐसा क्यों किया? जैसे ही हमें इस बात की पुख्ता जानकारी मिल जाएगी, उसके बाद पार्टी उचित फैसला लेगी।

क्रॉस वोटिंग से खुला चुनावी समीकरण

चुनाव परिणामों के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को कुल 151 वोट मिले, जबकि पार्टी को करीब 140 वोट मिलने की उम्मीद थी। अतिरिक्त 11 वोटों ने क्रॉस वोटिंग की संभावना को मजबूत किया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के करीब 3 और जेडी(एस) के 8 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा भाजपा के एक विधायक का वोट अमान्य भी घोषित किया गया।

किसे मिली जीत और किसे हार

कांग्रेस की ओर से थिप्पन्नप्पा कमकनूर, पी.वी. मोहन, बी.के. हरिप्रसाद (KPCC अध्यक्ष), बी.एस. शिवन्ना और विनय कार्तिक प्रकाश ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा के लिंगराज पाटिल और रघु आर चुनाव जीतने में सफल रहे। जेडी(एस) के एकमात्र उम्मीदवार गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा।