बैंगलोर

शिक्षा महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत : नागलक्ष्मी चौधरी

कर्नाटक राज्य महिला आयोग Karnataka State Women’s Commission की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी Nagalakshmi Choudhary ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के लिए सबसे बड़ा शक्ति-स्रोत है और यही सफल व सार्थक जीवन का सबसे भरोसेमंद मार्गदर्शक है। वे कोप्पल में जिला प्रशासन भवन के सभागार में आयोजित कॉलेज छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर […]

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी

कर्नाटक राज्य महिला आयोग Karnataka State Women's Commission की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी Nagalakshmi Choudhary ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के लिए सबसे बड़ा शक्ति-स्रोत है और यही सफल व सार्थक जीवन का सबसे भरोसेमंद मार्गदर्शक है। वे कोप्पल में जिला प्रशासन भवन के सभागार में आयोजित कॉलेज छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

ये भी पढ़ें

येडियूरप्पा पर आरोप लगाने वाली महिला की मौत की जांच कराएं : कर्नाटक महिला आयोग

अनावश्यक आकर्षण और भटकाव

यह कार्यक्रम कर्नाटक राज्य महिला आयोग, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। डॉ. चौधरी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को दुनिया को समझने, अपने अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को जानने में सक्षम बनाती है। छात्र जीवन में अनावश्यक आकर्षण और भटकाव से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

ठग सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और रील्स Instagram, Facebook, WhatsApp and Reels सभी आयु वर्गों को आकर्षित कर रहे हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों को ठग सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और अनजान लोगों से संपर्क से बचने की सलाह दी। साइबर अपराध की स्थिति में 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी से जुड़े मुद्दे उठाए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Published on:
06 Feb 2026 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर