5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर जागरूकता यात्राओं को विधायकों का समर्थन जरूरी : उमा श्री

जनता में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जाने वाली यात्राओं को सभी विधायकों का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। यह बात विधान परिषद सदस्य उमा श्री ने कही। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (केएमआइओ) की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर […]

less than 1 minute read
Google source verification
किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (केएमआइओ) की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता यात्रा

जनता में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जाने वाली यात्राओं को सभी विधायकों का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। यह बात विधान परिषद सदस्य उमा श्री ने कही।

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (केएमआइओ) की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैंसर उन्मूलन के लिए सरकार एवं विभिन्न संगठन निरंतर प्रयास कर रहे हैं। विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता यात्राएं आयोजित कर लोगों में कैंसर के प्रति जानकारी बढ़ानी चाहिए।

कैंसर भी हो सामान्य रक्त जांच पैकेज का हिस्सा

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सामान्य रक्त जांच पैकेज में कैंसर cancer की पहचान से संबंधित जांच को भी शामिल किया जाए, तो प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता लगाना संभव होगा। उन्होंने लोगों से अच्छे आहार, नियमित व्यायाम और हर वर्ष स्वेच्छा से मेडिकल जांच कराने की अपील की।

जागरूकता बेहद जरूरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नड़ फिल्म अभिनेता रमेश भट्ट ने कहा, आम लोगों में कैंसर को अमीरों की बीमारी माना जाता है, लेकिन इस बीमारी को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। किदवई एक सरकारी अस्पताल होते हुए भी कॉरपोरेट अस्पतालों से आगे बढ़ चुका है। इलाज के लिए यहां आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।इस जागरूकता यात्रा में एक हजार से अधिक नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग काउंसिल के कुलसचिव के. मल्लू, डॉ. सुरेश बाबू, डॉ. महांतेश, डॉ. विजय, डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।