
सरकार का उद्देश्य है कि केवल सरकारी सहायता पर निर्भर गरीब नागरिकों को भी किफायती दरों पर सर्वोत्तम उपचार मिल सके।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा कि उनका विभाग ‘गृह आरोग्य’ योजना Gruha Arogya Yojana के तहत आम जनता के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पहले से ही 14 प्रमुख बीमारियों की नि:शुल्क जांच कर रहा है। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप के साथ-साथ मुंह, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।
वे विश्व कैंसर Cancer जागरूकता दिवस पर बुधवार को कनकपुर रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में नवस्थापित कैंसर उपचार इकाई का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 72 लाख से अधिक लोगों की सफलतापूर्वक जांच की जा चुकी है। यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में इस सेवा को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से राज्य की अधिकांश स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सभी जिलों तक किया गया है, जहां डे-केयर सेंटर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि केवल सरकारी सहायता पर निर्भर गरीब नागरिकों को भी किफायती दरों पर सर्वोत्तम उपचार मिल सके। इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन बल्लाल उपस्थित थे।
Updated on:
05 Feb 2026 08:19 pm
Published on:
05 Feb 2026 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
