बैंगलोर

हर्षोल्लास से पढ़ाई अष्ट प्रकारी पूजा

पूजा में उपाध्यक्ष कल्पना बेन, बीना जैन, हीना जैन, सरस्वती जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 6:33 PM IST
guru purnima
हर्षोल्लास से पढ़ाई अष्ट प्रकारी पूजा

हारमोनियम पर महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष पदमा वसंत जैन व ढोल पर सचिव फैन्सी जैन ने संगत की

मैसूरु. सुमतिनाथ महिला मंडल की ओर से आचार्य शांति सूरीश्वर गुरू जिनालय में गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष में रचयिता भक्ति सम्राट किंकरदास कृत शांति सूरीश्वर गुरु महाराज की अष्ट प्रकारी पूजा हर्षोल्लास से पढ़ाई गई। अनेक प्रकार के स्तवनों से गुरु का गुणगान किया गया। हारमोनियम पर महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष पदमा वसंत जैन व ढोल पर सचिव फैन्सी जैन ने संगत की। पूजा में उपाध्यक्ष कल्पना बेन, बीना जैन, हीना जैन, सरस्वती जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। लाभार्थी भेरूमल राठौड़, अमृतलाल राठौड़ रहे।

गुरुदेव से मैं क्या मांगूं...
बेंगलूरु. अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र जोधपुर शाखा बेंगलूरु के तत्वावधान में गांधीनगर स्थित गुजराती वैष्णव समाज भवन में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के बाद भजन गायक दिलीप सालेचा ने मधुर वाणी से गुरुदेव से क्या मांगूं... एवं अन्य भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। गुरु रामलाल सियाग के फोटो से ध्यान कराया गया एवं दीक्षा दी गई।

अपने परिवार वालों के प्रिय बनें
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में सिटी स्थानक में डॉ समकित मुनि ने कहा कि किसी के हम प्रिय बनें या न बनें, लेकिन सबसे पहले हमें अपने परिवार वालों के प्रिय बनें। उन्होंने सभी के साथ मैत्री भावना, परस्पर स्नेह और प्रेमभाव रखते हुए शांतियुक्त जीवन जीने के लिए और सभी जनप्रिय बनने के लिए दिल बड़ा रखने, दिमाग को ठंडा रखने और मीठी वाणी बोलने पर जोर दिया।

भवांत मुनि ने हर परिवार से 600 सामायिक की प्रेरणा दी। जयवंत मुनि ने तपस्या के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ अध्यक्ष कैलाशचंद बोहरा, पूर्वाध्यक्ष भीकम चंद बाफना एवं मोहनलाल कोठारी ने युवा संगठन द्वारा आयोजित समकित के संग युवा जमाएंगे समकित का रंग अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चेन्नई से पधारे तपस्वी सुन्दरलाल दुगड़ का तप अभिनन्दन किया गया। संचालन मंत्री सुशील नंदावत ने किया।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया