बैंगलोर

गलती करने वाले कानूनी कार्रवाई का सामना करें : येड्डियूरप्पा

कहा रेड्डी प्रकरण से हमारा सरोकार नहीं
less than 1 minute read
janardan reddy
गलती करने वाले कानूनी कार्रवाई का सामना करें : येड्डियूरप्पा

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस.येड्डियूरप्पा ने पूर्व मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी के खिलाफ जारी कार्रवाई से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि गलती करने वाला चाहे कोई हो, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी ही चाहिए।

येड्डियूरप्पा ने गुरुवार सुबह केरल जाते समय मेंगलूरु हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि पूर्व मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी अब भाजपा में नहीं हैं और हमारा उनसे कोई संबंध नहीं हैं।

जांच होनी चाहिए और गलती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। कानून अपना काम करे, हमारा इस प्रकरण से कोई सरोकार नहीं है। उपचुनाव के परिणामों के बारे में उन्होंने कहा कि वे पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

येड्डियूरप्पा केरल के कासरगोड में आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मेंगलूरु से केरल रवाना हो गए।

इससे पहले मेंगलूरु पहुंचने पर सांसद नलिन कुमार कटील, विधान परिषद में विपक्ष के नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी सहित भाजपा के सभी विधायकों ने हवाई अड्डे पर येड्डियूरप्पा का स्वागत किया।

Published on:
09 Nov 2018 08:51 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा