27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनार्दन रेड्डी पर राजनीतिक द्वेषवश कार्रवाई नहीं : सीएम

उन्होंने गुरुवार को यहां पद्मनाभनगर स्थित एचडी देवेगौड़ा के निवास पर मीडिया से कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 Nov 2018, 8:46 PM IST

raid

जनार्दन रेड्डी पर राजनीतिक द्वेषवश कार्रवाई नहीं : सीएम

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि हजारों लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाली एंबिडेंट कंपनी के मामले में किसी को राजनीतिक द्वेषवश निशाना बनाना सरकार का मकसद नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को यहां पद्मनाभनगर स्थित एचडी देवेगौड़ा के निवास पर मीडिया से कहा कि पुलिस इस प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है लिहाजा टिप्पणी करना उचित नहीं है।

इस कंपनी ने बेंगलूरु के अनेक मुस्लिम परिवारों का धन लूटा है। जांच के दौरान पुलिस ने अनेक सूचनाएं एकत्रित की हैं और कंपनी के वित्तीय लेनदेन व गैर कानूनी घटनाओं के बारे में जांच की है।

इस प्रकरण में खास लोगों के शामिल होने की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रकरण की जांच के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है लेकिन सरकार का जांच में कोई दखल नहीं है।


दखल से शिवकुमार का इनकार
जल संसाधन मंत्री डी.के.शिवकुमार ने कहा कि जनार्दन रेड्डी के खिलाफ पुलिस तेजी से जांच कर रही है लेकिन इसमें सरकार की कोई दखलअंदाजी नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि यह प्रकरण जांच के चरण में है लिहाजा इस बारे में वे अधिक कुछ कहना नहीं चाहते हैं।

एंबिडेंट कंपनी के मालिक व आरोपी फरीद के साथ पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की फोटो वायरल होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमसे मिलने सैकड़ों लोग आते रहते हैं।

सबकी जानकारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के साथ कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग