बैंगलोर

जंगली हाथी के हमले में किसान घायल

घायल का प्राथमिक उपचार हुणसूर में कर उसे इलाज के लिए मैसूरु भेज दिया गया
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 6:27 PM IST
Elephant
जंगली हाथी के हमले में किसान घायल

मैसूरु. नागरहोले राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र अंतर्गत नेरालकुप्पे गांव में एक जंगली हाथी ने शुक्रवार को खेत में काम कर रहेएक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि पैतीस वर्षीय अनिल कुमार अपने फार्म पर मक्के की बुआई कर रहा था। उसी समय हाथी ने हमला कर दिया। घायल का प्राथमिक उपचार हुणसूर में कर उसे इलाज के लिए मैसूरु भेज दिया गया। उसकी स्थिति नाजुक बताई गई है।


जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
सरकारी दर पर होगी चने की खरीद
कलबुर्गी. राज्य सरकार ने हरे और काले चने की सरकारी खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है। यह खरीद प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी के जरिये जिला स्तर पर की जाएगी। जिलाधिकारी आर वेंकेटेश ने कहा कि नई फसल आने के बाद सोसायटी सरकारी दर पर खरीद प्रक्रिया शुरू कर देगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के बाद अधिकारियों ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि केन्द्र सरकार ने दोनों उत्पादों की खरीद के लिए पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। हरे चने के लिए 6,975 और काले चने की खरीद के लिए 5,600 रुपए निर्धारित किया गया है। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में उत्पादित हरे और काले चने की पूरी खरीद करने संबंधी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है। जिले में हरे चने की खेती 47,000 हेक्टेयर और काले चने की खेती 24,000 हेक्टेेयर में की गई है। पूरा उत्पादन 3.72 लाख क्ंिवटल होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष सरकारी खरीद के लिए जिले में 44 केन्द्र खोले गए थे। इस वर्ष भी सोसायटी की ओर से ऐसे केन्द्र खोले जाएंगे।


भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र
मैसूरु. भारतीय जनता पार्टी के विधायक एसए रामदास ने शनिवार को यहां मैसूरु नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी गंदगी रहित योजना व शुद्ध पेयजल सुविधा लागू करेगी। केआर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। जो लोग भाड़े के मकान में रहते हैं उन्हें पार्टी घर उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केआर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निगम की 20 सीटें जीतेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी को कुल 38 सीटों पर जीत हासिल होगी। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर बीएच मंजुनाथ, बीवी मंजुनाथ, राजेन्द्र आदि मौजूद थे।

Published on: