बैंगलोर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही सरकार: पी.सी. मोहन

वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के जयनगर स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे
2 min read
deendayal
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही सरकार: पी.सी. मोहन

बेंगलूरु. बेंगलूरु मध्य क्षेेत्र के सांसद पी.सी. मोहन ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रवर्तक थे और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के पक्षधर थे। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के जयनगर स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद के कई वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी जो काम कांग्रेस नहीं कर सकी वह मोदी सरकार ने पिछले 4 सालों में करके दिखाया है। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कृषि क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व काम किया गया है।
बेंगलूरु शहर भाजपा अध्यक्ष सदाशिव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। चिकपेट के विधायक उदय गरुड़ाचार, तारा अनुराधा, विधायक व पूर्व मंत्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, पूर्व महापौर एस.के. नटराज, कट्टे सत्यानारायण, पार्षद नागरत्ना राममूर्ति आदि उपस्थित थे।


सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन
बेंगलूरु. चिकपेट स्थित आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के नए प्रतिनिधियों का चुनाव बुधवार को हुआ। आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से शांतिलाल नागौरी, देवकुमार के. जैन व भैरूलाल दांतेवाडिय़ा का चयन किया गया। बाद में तेज कुमार नागौरी ने विचार व्यक्त किए।


बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच
बेेंगलूरु. रोटरी क्लब (हाई ग्राउंड) की ओर से श्रीरामपुरा स्थित जीएचपीएस गल्र्स स्कूल में 115 बेटियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयोजन के दौरान होम्योपैथी चिकित्सकों ने बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के गुर बताए। इस दौरान दवा का वितरण भी किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आनन्द, डॉ. प्रकाश, चन्द्रशेखर, विद्यालय के प्रधानाध्याक, कार्यकर्ता मीना, संगीता ने भी सहयोग किया।


संतों से लिया आशीर्वाद
बेंगलूरु. राजाजीनगर के मिश्रीमल कटारिया, महावीरचंद धोका, नेमीचंद दलाल, प्रकाशचंद चाणोदिया, समरथमल कोठारी आदि ने पुणे में विराजित महाराष्ट्र प्रवर्तक कुन्दनऋषि, साध्वी रमणीक कंवर, साध्वी दर्शन प्रभा, औरंगाबाद में विराजित साध्वी कंचन कंवर, अहमदनगर में विराजित साध्वी प्रीतिसुधा, जालना में विराजित साध्वी विमल कंवर के दर्शन किए व प्रवचन सुने।

Published on:
27 Sept 2018 04:09 pm