बैंगलोर

वाल्मीकि जयंती से भी दूर रहे थे कुमारस्वामी और देवेगौड़ा

तबीयत खराब होने के कारण कुमारस्वामी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए थे

less than 1 minute read
Nov 10, 2018
स्थानीय मुद्दे जल्द सुलझाए कांग्रेस आलाकमान : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी शनिवार को राज्य सरकार की ओर से आयोजित टीपू जयंती के मुख्य कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। कुमारस्वामी वाल्मीकि जयंती समारोह से दूर रहे थे। ऐन मौके पर तबीयत खराब होने के कारण कुमारस्वामी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए थे। वाल्मीकि पुरस्कार के लिए चुने गए उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा भी लंदन जाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम समारोह में नहीं गए थे। हालांकि, हवाई अड्डा जाते वक्त वे विधानसौधा परिसर में स्थिति वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कुछ पल रुके थे।

सरकारी स्तर पर 27 जयंती समारोह
सचिवालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में सरकारी स्तर पर 27 विभूतियों व महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। इस सूची में टीपू सुल्तान जयंती २५ वें स्थान पर है। इसमें सबसे अंत में १५वी सदी के तेलुगू कवि महायोगी विमण्णा का नाम जुड़ा है। सरकार की ओर से बसव, वाल्मीकि, कनकदास जयंती भी मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें

राजनीतिक कारणों से कुमारस्वामी ने बदला टीपू जयंती में भाग लेने का फैसला!

ये भी पढ़ें

टीपू जयंती के आयोजन पर गठबंधन में मतभेद से कांग्रेस और जद-एस का इनकार
Published on:
10 Nov 2018 12:54 am
Also Read
View All