बैंगलोर

हेगड़े ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लताड़ा

कहा कि आपको क्या लगता है कि हम बैठक इसलिए कर रहे हैं कि हमारे पास और कोई दूसरा काम नहीं है?
2 min read
anant hegde
हेगड़े ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लताड़ा

हेगड़े ने कहा कि आप पिछले चार वर्ष से यही रटा रटाया आंकड़ा पेश कर रहे हैं

कारवार. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान आधी अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचे अधिकारियों को जमकर लताड़ा।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हेगड़े ने कहा कि आपको क्या लगता है कि हम बैठक इसलिए कर रहे हैं कि हमारे पास और कोई दूसरा काम नहीं है? सरकारी काम को लेकर आप इतने आरामतलबी क्यों हैं? अधिकारियों को चाहिए कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं।

विभिन्न विभागों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर हेगड़े बैठक में
बरस पड़े। बैठक में जब अधिकारियों ने बताया कि 37 परियोजनाओं में से 34 का खानापुर और कित्तूर मंडलों में क्रियान्वयन हुआ है। अधिकारियों से इतना सुनते ही हेगड़े ने कहा कि आप पिछले चार वर्ष से यही रटा रटाया आंकड़ा पेश कर रहे हैं।

आप अपने कार्यकारी अभियंता को बोलें कि वे बैठक में आएं। सख्त अंदाज में उन्होंने कहा कि आपमें से कोई भी तब तक बैठक छोड़कर नहीं जाएंगे जब तक इंजीनियर यहां नहीं आते।

उपायुक्त एसएस नकुल ने बैठक में बताया कि वर्ष-2014 के बाद से अब तक उत्तर कन्नड़ संसदीय क्षेत्र में 851 परियोजनाओं की सिफारिश हुई है। इनमें से 838 परियोजनओं की स्वीकृति भी मिल चुकी है और 95 प्रतिशत परियोजना की कार्ययोजना तैयार है। करीब 281 परियोजनाओं का कार्यान्वयन हो चुका है।

-----------

बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत
एक निजी कंपनी में चौकीदार था मृतक
बेंगलूरु. केआरपुरम में मंगलवार रात एक बाइक ने सड़क पार कर रहे एक राहगीर रामकृष्णा (50) को टक्कर मार दी। रामकृष्ण के सिर को गहरी चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कावेरीपुरम निवासी रामकृष्ण एक निजी कंपनी का चौकीदार था। केआरपुरम पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।

Published on:
28 Jun 2018 08:13 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक