बैंगलोर

मैं भाजपा की राह का रोड़ा इसलिए बना रहे निशाना : शिवकुमार

आरोप-प्रत्यारोप : कांग्रेस और भाजपा नेता आमने-सामने
2 min read
DK
मैं भाजपा की राह का रोड़ा इसलिए बना रहे निशाना : शिवकुमार

बेंगलूरु. भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिवकुमार ने कहा कि गठबंधन सरकार के गठन और भाजपा की सरकार गिराने की कोशिशों में रोड़ा बनने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। शिवकुमार ने राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अब एक तरह से मान लिया है कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई में उनका हाथ है। शिवकुमार ने कहा कि वे कोई अपराधी नहीं है जो भाग जाएंगे। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के दो पहलू हैं तो शिवकुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश के तहत ऐसे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।

शिवकुमार ने कहा कि वे अस्पताल में भर्ती थे लेकिन पात्रा के आरोप लगाने के कारण उन्हें जवाब देने के लिए संवाददाता सम्मेलन करना पड़ रहा है। छोटे भाई व सांसद डी के सुरेश के साथ पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने पात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे उन्होंने पार्टी को धन का भुगतान नहीं किया है। शिवकुमार ने कहा कि आयकर विभाग ने साल भर पहले छापा मारा था लेकिन ईडी को मामला दर्ज करने में इतना वक्त क्यों लगा। शिवकुमार ने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

अगर ईडी भी पूछताछ के लिए बुलाएगा तो वे पेश होंगे। शिवकुमार ने कहा उन्हें भाजपा को अपनी दौलत और धन के बारे में सबूत देने की जरुरत नहीं है। वे जांच अधिकारी के समक्ष इसे पेश करेेंगे। शिवकुमार ने कहा कि कानून पर उन्हें भरोसा है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण उन्हें और कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। शिवकुमार ने कहा कि अगर वे जेल भी चले गए तब भी गठबंधन सरकार गिराकर भाजपा का राज्य में सत्ता पाने का सपना साकार नहीं होगा। भाजपा को जैन डायरी के बारे में भी बोलना चाहिए जिसमें उनके नेताओं के नाम थे।

Published on:
20 Sept 2018 05:54 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत