कुमारस्वामी ने यहां तक का कि भाजपा और येदियुरप्पा ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे विधायकों से कह रही है कि उन्हें मुंबई-पुणे में रखा जाएगा और बाद में फ्लोर टेस्ट के लिए सेना के विमानों से बेंगलूरु लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा और भाजपा हर वक्त बस इस कोशिश में लगी है कि मेरी सरकार जाने पर वो अपनी सरकार बनाएंगे। कुमारस्वामी येदियुरप्पा को 'फादर ऑफ पर्सेंटेज पॉलिटिक्स' करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में येदियुरप्पा राज्य के सबसे बड़े भ्रष्ट नेता हैं। वहीं,जेडीएस विधायक सुरेश गौड़ा ने भी भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी भी भाजपा विधायकों को खरीद सकती है। इधर, भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस में नई सरकार का गठन हुए काफी समय हो चुका है। लेकिन, यहां हमेशा सियासी हलचल मची रहती है।