मातृछाया की ओर से आयोजन में सीमा बागरेचा विजेता
बेंगलूरु. समाज सेवा क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं की संस्था मातृछाया जैन महिला संगठन की ओर से बेंगलूरु में पहली बार आयोजित पहचान 'जैन वॉइस ऑफ बेंगलूरु' लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ गया। पैलेस रोड स्थित ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में चुनिंदा 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोतिा के दौरान प्रतिभागियों ने सुर बिखेरे।
मुम्बई से आई अतिथि मंजू लोढ़ा एवं जोधपंर की रेखा बालड़ के साथ सभी निर्णायक एवं संगठन की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन किया। स्वागत प्रोजेक्ट चेयरमैन त्रिशला कोठारी ने किया। अध्यक्ष निर्मला दांतेवाडिय़ा एवं सलाहकार पवन तलावत ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन नीलम ललवानी ने किया। प्रथम सत्र में बॉलीवुड गीतों के दौर में गूंजी सी है सारी फिज़ा, जैसे बजती हो शहनाइयां, जब सीमा बागरेचा ने अपनी सुमधुर राग में प्रस्तुत की तो लोग झूमने पर विवश हो गए। प्रभा गुलेच्छा ने सैयां दिल में आना रे, आके फिर ना जाना रे, सेजल मुथा ने जो भेजी थी दुआ, वो जा के आसमां , प्रेरणा कोठारी ने बाबा मैं तेरी मल्लिका , निशा सामर ने एक प्यार का नगमा है प्रस्तुति दी तो पूरा हॉल तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा।
राजस्थानी गीतों की प्रतियोगिता में पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हो गया। राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित गायिकाओं के साथ जबसंगठन की सदस्योंं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। पिंकी भंसाली ने मिश्री रो बाग लगा दे रसिया, पिंकी दुगड़ ने मोरनी बागा में बोले आधी रात मां , रिंकू बाफना ने केसरिया बालम आओनी, तनीषा जैन ने बैसा रा वीरा, सोनल मुणोत आवे हिचकी और छाया बालर ने लड़ली लुम्बा जुम्बा रे प्रस्तुति देकर माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया।
निर्णायक संगीता रांका, नागपुर रेखा राव, मुंबई, श्वेता गांधी, चेन्नई ने प्रथम स्थान पर सीमा बागरेचा, द्वितीय स्थान पिंकी दुगड़, तृतीय स्थान रिंकू बाफना एवं चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप में ललिता पालरेचा एवं सेजल मुथा के नाम की घोषणा की।
नवरत्न अलंकरण से सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बेंगलूरु में समाजसेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली 11 महिलाओं को नवरत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कुमुद सिपानी, सुखीदेवी हरण, शकुंतला छाजेड़, सायर मालू, भंवरीबाई अर्चना सुराणा, नारंगीबाई बाफना, कविता जैन, रतनीबाई मेहता, उषा मुथा, डॉ. नेहा वकारिया शामिल हैं। संगठन द्वारा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, महावीर पशु केंद्र एवं गोशाला को सहयोग राशि भेंट की गई । कार्यक्रम में प्रयास एवं गुरु वंदना ग्रुप की सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।