बैंगलोर

दो माह बाद रिलीज होगी कन्नड़ फिल्म ‘पुटाणी पॉवर’

महेंद्र मुणोत ने ऐश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई है

2 min read
दो माह बाद रिलीज होगी कन्नड़ फिल्म 'पुटाणी पॉवर'

बेंगलूरु. शिक्षा क्षेत्र की खामियों पर प्रहार करनेवाली कन्नड़ फिल्म 'पुटाणी पॉवर' की शूटिंग पूरी हो गई है। एस.वी. क्रिएशन बैनर्स के तले निर्मित इस फिल्म में समाजसेवी व उद्यमी महेंद्र मुणोत प्रमुख भूमिका में है। मुणोत के मुताबिक इस फिल्म में वर्तमान शिक्षा प्रणाली की त्रुटियों के साथ विद्यार्थियों में बढ़ती आत्मकेंद्रित संकुचित मानसिकता, अभिभावकों की अपेक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के तनाव को प्रभावी रूप से चित्रित किया गया है। फिल्म में प्रमुख भूमिका कर रहीं बाल कलाकार ऐश्वर्या तथा उसके सहपाठी कैसे सकारात्मक सोच के बलबूते पर समाज में परिवर्तन लाते हैं यह इस फिल्म की कथावस्तु है।

फिल्म की कथा तथा निर्देशन एम. गजेंद्र का है। फिल्म का निर्माण वी.एम. राजशेखर ने किया है। फिल्म की कहानी बाल कलाकार ऐश्वर्या की इर्द-गिर्द घूमती है। महेंद्र मुणोत ने ऐश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई है। पिता तथा पुत्री के बीच का भावनात्मक रिश्ता इस फिल्म की एक और विशेषता है। आनेवाले दो माह में इस फिल्म के प्रदर्शित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता का संदेश

फॉर्चूनर फिल्म का ऑडियो लांच
बेंगलूरु. गुलेच्छा फिल्म इन्टरनेशनल द्वारा निर्मित कन्नड़ फिल्म फॉर्चूनर का ऑडियो रिलीज कार्यक्रम चामराजपेट स्थित कर्नाटक चलनचित्रा कलाविंद्रा संघ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेें निर्माता राजेश कुमार, आनन्द कुमार, सुरेन्द्र कुमार एवं विमल कुमार गुलेच्छा ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया। इस अवसर पर अभिनेता दिगन्त, अभिनेत्री सोनू गौड़ा, स्वाति शर्मा, संगीत निर्देशक मंजुनाथ ने अनुभव साझा किए। बाबू सिंह नोरवा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समाचार पात्र विक्रेताओं ने की बाढ़ प्रभावितों की मदद

बेंगलूरु. कोडुगू के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हर कोई हाथ बढ़ा रहा है। इसी क्रम में यलहंका के समाचार पत्र विक्रेताओं ने भी सहायता सामग्री से भरा वाहन भेजा। इस अवसर पर मंजुनाथ वाइएम, वीरभद्र वाइसी, नवीनकुमार वीसी, वेंकटेश मूर्ति, शंकर कुमार, कुमार नवीन, राजशेखर रेड्डी, रविन्द्र, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

गिरवी व्यापारी किसानों को दें थोड़ा समय
Published on:
30 Aug 2018 06:41 pm
Also Read
View All