
गिरवी व्यापारी किसानों को दें थोड़ा समय
मंड्या. पांडवपुर तहसील के स्थानकवासी भवन में बुधवार को लघु सिचाई मंत्री सीएस पुट्टराजू ने जनसभा कार्यक्रम में भाग लिया।
सभा में मंत्री ने गिरवी आभूषण रखने वाले व्यापारियों से कहा कि बीते दो वर्ष से प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण किसान संकट में हैं। किसान खेती करने के लिए गिरवी रखे आभूषण की समय अवधि पूरी होने के बाद भी ब्याज नहीं चुका पा रहे हंै।
प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश होने के कारण किसानों ने धान व गन्ने की खेती की है। इसलिए किसानों को ब्याज चुकाने के लिए और समय दें। गिरवी रखे आभूषण को नीलाम करने से पहले नोटिस भेजने बाद भी एक बार पूछकर नीलाम करें। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी गरीबों व किसानों को ऋण मुक्त करने का अध्यादेश लाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बिना लाइसेंस ज्यादा ब्याज वसूलने वाले बिचौलियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि पांडवपुर में वाणिज्य केंद्र खोला जाएगा। शंकरलाल गन्ना ने माला व शॉल ओढ़ाकर मंत्री का सम्मान किया। संचालन खुशवंत लाल जैन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।
नई तहसीलों में अग्निशमन स्टेशन और कालोनियों का निर्माण
बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा है कि प्रदेश में घोषित नई तहसीलों में अग्निशमन बल स्टोशन के साथ कर्मचारियों के लिए कॉलोनियों को भी साथ में निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बुधवार को वाइटफील्ड में नेट ऐप कंपनी के सहयोग से निर्मित नए अग्निशमन बल थाने का उद्घाटन करते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अग्निशमन थाने और कॉलोनियों को निर्मित करने के लिए सरकारी भूमि आवंटित करना का निर्देश दिया था।
सभी तहसीलों में भूमि आवंटित होने के बाद नए अग्निशमन बल थाने और कॉलोनियां निर्मितकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एसएएफई-1 योजना के तहत 213 अग्नि शमन थाने स्थापित करने के जरिए 174 तहसीलों में अग्नि सुरक्षा प्रदान कराई है। नए 50 तहसीलों में भी अगले एक साल में थानों का निर्माण कार्य पूरा होगा। सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्वास के लिए प्रदेश के सभी पूर्व सैैनिकों का डाटा तैयार कर दक्षता विकास विभाग को जोड़ा जाएगा। अग्निशमन बल, नागकि सुरक्षा, गृह रक्षक और आपात सेवा के निदेशालय के पुलिस महा निदेशक एमएन रेड्डी उपस्थित थे।

Published on:
30 Aug 2018 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
