
जैतारण के लिए रवाना हुआ दल
मैसूरु. सीरवी समाज केआरएस रोड के व्यापारियों का दल संस्थापक सुराराम सोलंकी के नेतृत्व में जैतारण के लिए रवाना हुआ। दल गुरुवार को जैतारण पहुंचेगा और वहां से 1 सितम्बर को रामदेवरा के लिए पदयात्रा पर निकलेगा। सोलंकी ने बताया कि वे 14 वर्षों से पदयात्रा कर रामदेवरा पहुंच बाबा के दर्शन करते आ रहे हैं। इस अवसर पर सीरवी समाज अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, आइजी सेवा संघ अध्यक्ष त्रिलोकराम परिहार, जमादारी मलाराम परिहार, सेवा संघ सचिव रुपाराम राठौड़ आदि उपस्थित थे।
तेलुगू फिल्म अभिनेता हरिकृष्णा के निधन पर शोक
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, विपक्ष के नेता बीएस येड्डियूरप्पा सहित कई नेताओं ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामराव के पुत्र व तेलुगू फिल्मों के अभिनेता नंदमुरी हरिकृष्णा के निधन पर गहरा शोक जाताया है। हरिकृष्णा का बुधवार तड़के तेलंगाना के नलगोंडा जिले के नरकेतपल्ली-अडांकी राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इन नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिकृष्णा ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर भी सेवाएं दी। उनके निधन से तेलुगू फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को सांति प्रदान करे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान 1 को
मैसूरु. संध्या सुरक्षा ट्रस्ट, जिला ब्राह्मण महासभा और अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 1 सितम्बर को शारदा विलास सभागार में प्रतिभावान ब्राह्मण विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रेस क्लब में बुधवार को महासभा के अध्यक्ष डॉ. बीआर नटराज ने बताया कि उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री जीटी देवेगौड़ा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव, जनता दल-एस के प्रदेश अध्यक्ष एच विश्वनाथ, पर्यटन मंत्री सा रा महेश मौजूद रहेंगे। ब्राह्मणों के लिए विकास बोर्ड गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री तथा पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा का सम्मान होगा। अध्यक्षता अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बीवी मंजुनाथ करेंगे। विजयलक्ष्मी, जीआर विद्यारण्य मौजूद थे।
Published on:
30 Aug 2018 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
