बैंगलोर

किदवई कैंसर अस्पताल ने निम्हांस से मांगी मदद

मरीजों के लिए चाहिए परामर्शक
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 5:30 PM IST
cancer
किदवई कैंसर अस्पताल ने निम्हांस से मांगी मदद

यहां पर काउंसिलरों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है

बेंगलूरु. किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलोजी (केएमआइओ) ने परामर्शदाताओं (काउंसिलर्स) के लिए राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) की मदद मांगी है।

ये काउंसिलर मरीजों और परिजनों की भावनात्मक तरीके से मदद करेंगे। निम्हांस के निदेशक डॉ. बी.एन. गंगाधर ने बताया कि निम्हांस को इसमें कोई परेशानी नहीं है।

निम्हांस जल्द ही केएमआइओ के साथ एक आपसी सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। कैंसर के मरीजों को दवाइयों के साथ काउंसलिंग और भावनात्मक मदद की जरूरत भी होती है।

केएमआइओ के निदेशक डॉ. सी.रामचंद्र ने बताया कि मरीज और परिजनों को कैंसर या इसकी स्थिति के बारे में बताना आसान नहीं होता है। बीमारी की जानकारी मिलने पर परिजन और विशेषकर मरीज भावनात्मक रूप से टूट जाते हैं।

यहां पर काउंसिलरों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। कैंसर मरीजों को दी जाने वाली काउंसलिंग आम काउंसलिंग से भिन्न होती है।

Published on: