26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में जानवरों पर नहीं होगा परीक्षण

पेटा की पहल पर डीपीयूइ ने लगाया प्रतिबंध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 11 Nov 2018, 5:18 PM IST

lab

कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में जानवरों पर नहीं होगा परीक्षण

बेंगलूरु. प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग (डीपीयूइ) से संबद्ध प्रदेश के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज अब प्रयोगशालाओं में जानवरों, पशुओं पक्षियों या अन्य जीव-जंतुओं पर प्रयोग नहीं कर सकेंगे।

पशुओं के हितों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा (पीपल फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) की पहल पर डीपीयूइ ने प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डीपीयूइ के अधिकारियों के अनुसार पेटा ने सितंबर में इस संबंध में अपील की थी। डीपीयूइ ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर पीयू कॉलेजों को प्रयोगशालाओं गतिविधियों या व्यावहारिक कक्षाओं में किसी भी जानवर, पशु-पक्षी या जीव-जंतु का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है।

पशु कू्ररता रोकथाम अधिनियम 1960 की धारा 17(डी) के अनुसार शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल जानवरों पर प्रयोग नहीं कर सकते। इसके बजाए, विद्यार्थियों को समझाने के लिए फोटोग्राफ, पाठ्यपुस्तकों या मल्टीमीडिया आदि का उपयोग हो।

उद्देश्य जानवरों, पशुओं या अन्य जीव-जंतुओं को दी जाने वाली अनावश्यक पीड़ा और कष्ट को रोकना है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग