10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगल के भूखंड में चल रही खुदाई के कारण ढही तीन मंजिला इमारत

हादसा: त्यागराज नगर की घटना एक व्यक्ति की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
building

बगल के भूखंड में चल रही खुदाई के कारण ढही तीन मंजिला इमारत

बेंगलूरु. तीन मंजिला रिहायशी इमारत ढहने से शनिवार को यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिल्डिंग का मलबा हटाने का काम जारी है। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

बसवनगुड़ी इलाके के त्यागराज नगर में स्थित करीब तीन साल पुरानी यह इमारत सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक भरभरा कर ढह गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग हालांकि निर्माणाधीन थी लेकिन हादसे के वक्त खाली थी।

मौके पर पहुंचे बीबीमएपी के अधिकारियों ने बताया कि इमारत के बगल में पिछले दिनों ही दूसरी इमारत का काम शुरू हुआ था और ऐसी आशंका है कि दूसरे भवन निर्माता ने इस इमारत की नींव के पिलर के पास बहुत गहराई तक खुदाई करवा दी।

इसी कारण यह इमारत धराशायी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक शव निकाला जा सका। मृतक की उम्र करीब 20 साल बताई गई है। उसकी पहचान का पता नहीं चल सका।

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक ढहने वाली इमारत के निर्माण में किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया बल्कि बगल के भूखंड पर निर्माण में हुई अनियमितता के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महापौर गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने मौके का मुआयना किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग