बैंगलोर

शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य होगा योग : देवेगौड़ा

योग दशहरा के तहत अगले चार दिनों तक शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में योग शिविरों में हजारों लोग भाग लेंगे
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 5:35 PM IST
yoga
शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य होगा योग : देवेगौड़ा

मैसूरु. उच्च शिक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों में योग शिक्षा को अनिवार्य किया जाएगा ताकि युवाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिले।

दशहरा महोत्सव के तहत योग दशहरा और पहली बार शुरु किए गए मने-मने योग (घर घर योग) की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कहा कि अच्छा भोजन और योग एक स्वस्थ समाज का सपना साकार कर सकता है। योग एक प्राचीन भारतीय कला है जो शरीर को स्वस्थ करने में मददगार है। इसलिए इसे पूरी तरह से बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में योग को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मैसूरु की पहचान देश की योग राजधानी के रूप में है। दशकों से पूरे देश से लोग मैसूरु में योग सीखने आते रहे हैं और हर व्यक्ति योग सीखना चाहिए। इसके लिए इसे शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वित करने की जरुरत है जहां अब तक योग को लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखाई गई है। एक अनुमान के मुताबिक अक्टूबर से मार्च के बीच हर महीने मैसूरु में 2500 विदेशी नागरिक सिर्फ योग सीखने आते हैं। वहीं मार्च से बाद भी हर महीने करीब 500 विदेशी अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैसूरु का दौरा करते हैं। योग दशहरा के तहत अगले चार दिनों तक शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में योग शिविरों में हजारों लोग भाग लेंगे।

---
भंडारी भाईपा सम्मेलन आज से
बेंगलूरु. आशापुरा माता भंडारी जैन ट्रस्ट की ओर से कगलीपुरा कासरगुप्पे स्थित कुलदेवी आशापुरा माता, विनायक एवं सोनाणा खेतलाजी तीर्थधाम के पंचम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नवरात्रि के कार्यक्रम शुक्रवार को प्रारंभ हुए। कार्यक्रम के तहत प्रात: गणपति विशेष पूजन किया गया। स्वस्ति वाचन, होम, अष्टप्रकारी पूजा आदि कार्यक्रम हुए। सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में विशेष गणपति भोग अर्पण किए गए। विशेष हवन एवं धूमधाम से गणपति वरघोड़ा निकाला गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरजमल भंडारी ने स्वागत किया।

सचिव भैरुमल भंडारी ने बताया कि शनिवार को खेतलाजी को भक्तों की ओर से तेल व सिंदूर से अभिषेक करवाया जाएगा। इसके बाद 108 दीपकों से माता की आरती मुख्य आकर्षक का केन्द्र होगी। आयोजन समिति के संयोजक पारस भंडारी ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 से सायं 5 बजे के बीच दो दिवसीय दक्षिण भारतीय समस्त भंडारी भाईपा सम्मेलन के प्रथम चरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास शिरकत करेंगे।

भंडारी ने बताया कि सम्मेलन में आयोजन के उद्देश्य, आपसी रिश्ते, सफलता के मंत्र एवं व्यापार संबंधित अनेक मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी।
सायं 7.30 बजे से भजन संध्या एक शाम माता के नाम का आयोजन होगा, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक महेन्द्रसिंह राठौड़ एंड पार्टी, विक्की मनचला जोधपुर, मधुबाला राव सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर उपाध्यक्ष मनोहरमल भंडारी, लक्ष्मीचंद भंडारी, सह मंत्री प्रवीण बी. भंडारी, सुरेश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी, आयोजन समिति के सह संयोजक चेतनराज भंडारी सहित अनेक गणमान्य व्यवस्थाओं में लगे हंै।

Published on:
Also Read
View All