बैंगलोर

केंपेगौड़ा लेआउट के कई भूखंड बने जलकुंड

बारिश ने खोली बीडीए की पोल
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2018, 4:35 PM IST
patrika
केंपेगौड़ा लेआउट के कई भूखंड बने जलकुंड

बेंगलूरु. हाल में मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से विकसित केंपेगौड़ा लेआउट में 4,971 भूखंडों का वितरण किया था। शहर में हो रही बारिश ने बीडीए के दावों की पोल खोल दी और ये भूखंड जलकुंड में तब्दील हो गए हैं। वर्षा जन निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति बनी है।

लेआउट में संपर्क सड़क, नाली के निर्माण में खर्च हुए करोड़ों रुपए पानी में मिल गए। यहां के भूखंड़ पर 3-4 फीट तक पानी जमा हुआ है। नालों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में मकान बनाने की चिंता से भूखंड मालिक परेशान हैं। साथ ही इस लेआउट के सभी भूखंड के लिए संपर्क सड़कों का निर्माण भी अधर में अटका है। उल्लेखनीय है कि इस लेआउट को विकसित करने के लिए बीडीए ने 2,383 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। यहां पर 17,920 भूखंड विकसित किए गए हंै। अभी तक यहां दो चरणों में 10 हजार भूखंड का वितरण किया गया है।


कल से 3 दिवसीय पर्यटन समिट-2018 का आगाज
बेंगलूरु. प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास और देश-विदेश के पर्यटन की जानकारी देने के उद्देश्य से पैलेस मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय पर्यटन समिट-2018 का आयोजन होगा। पर्यटन विभाग, इनक्रेडिबल इंडिया के सहयोग वाली समिट का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सा.रा. महेश करेंगे। पर्यटन क्षेत्रों के विकास, निवेश के अवसर, पर्यटन क्षेत्रों की पहचान समेत कई विषयों पर विमर्श हेगा।

देश-विदेश के की संस्थाओं को पर्यटन क्षेत्र में परस्पर करार का अवसर होगा। केएलई कॉलेज के पर्यटन विभाग के छात्र ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी पेश करेंगे। बाढ़ के कारण दयनीय अवस्था में पहुंचे वयनाड पर्यटन क्षेत्र को फिर से आबाद कर नया रूप देने पर मंथन होगा। ग्रामीण क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्रों का विकास, स्वास्थ्य पर्यटन, वाइन पर्यटन, एडवेंचर के जरिए पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र के लिए कौशल विकास पर भी चर्चा होगी। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पर्यटन संस्थान, टूर और ट्रैकिंग के लिए जरूरी चीजों की प्रदर्शनी आदि के 150 स्टाल लगेंगे। उडुपी को साहसिक पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने पर चर्चा होगी।

Updated on:
4 Oct 2018, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया