
बेंगलूरु. अतिरिक्त मेट्रोपालिटन न्यायालय ने जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद नलपाड़ को 14 दिन तक और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। न्यायालय ने मंगलवार को मोहम्मद नलपाड़ की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर बुधवार को मामले की फिर से सुनवाई की और उसे 17 अप्रेल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। आरोपी विडियो कॉन्फेंस के जरिए न्यायालय के सामने पेश हुआ था। सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय में जमानत देने से इनकार के बाद नलपाड़ के वकील ने अभी तक उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल नहीं की है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी केवियट अर्जी दाखिल कर पहले अपनी दलील का निरीक्षण करने के बाद जमानत देेने पर विचार करने की बात सामने रखी है। मोहम्मद नलपाड ़के पिता एन.ए.हैरिस को संदेह है कि अगर उच्चतम न्यायालय में भी याचिका दाखिल करने पर पुत्र को जमानत नहीं मिलेगी। इसलिए जमानत के लिए याचिका दाखिल नहीं की है।
-----------
5 हजार से अधिक हज आवदेन रद्द
बेंगलूर. दस्तावेजी खामियों, स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं के कारण वर्ष-2018 के हज के लिए आवेदन करने वाले पांच हजार से अधिक नागरिकों ने अपने हज आवदेन कर रद्द करवा दिए है। भारतीय हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मकसूद अहमद खान ने बताया कि वर्ष-2018 के दौरान हज यात्रा के लिए चयनित 5617 नागरिकों ने हज यात्रा पर जाने में असर्मथता जताई और आवेदन रद्द करने की अर्जी दी है। भारतीय हज कमेटी ने उनके आवेदन रद्द कर प्रतीक्षा सूची से नए नामों की सूची जारी की है।
उन्होंने बताया कि आवेदन रद्द करने के लिए केरल से 1301, उत्तर प्रदेश से 1166 और कर्नाटक से 588 अर्जी मिला है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 101, छत्तीसगढ़ से 17, दिल्ली से 116, गुजरात से 412, हरियाणा से 37, जम्मू-कश्मीर से 212, मध्य प्रदेश से 206, महाराष्ट्र से 589, ओडिशा 32, राजस्थान से 136, तमिलनाड़ु से 339, तेलंगाना से 318 और उत्तराखंड से 47 नागरिकों सहित 5617 ने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हज यात्रा के लिए 11 जुलाई से उड़ान शुरू हो जाएंगी। कर्नाटक के लोगों के लिए बेंगलूरु से 20 जुलाई से रवानगी शुरू होगी।