प्राप्त जानकारी के अनुसार गत माह प्रदेश में 60 से अधिकछापे मारे गए। 15 सरकारी कर्मचारियों से अचल सपंत्ति जब्त की गई है। बेंगलूरु, कोप्पल, बेलगावी, उडूपी, कोलार, तुमकूर, चिकमगलूर, चित्रदुर्गा, हासन, दावणगेरे, बीदर और धारवाड़ में मामले दर्ज कराए गए है। विजयापुर जिले झलकी के चेकपोस्ट परछापा मार कर परिवहन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। आठ परिहवन अधिकारियों को गिरफ्तार कर 33000 रुपए जब्त किए गए। इनमें ए दर्जे के 9 अधिकारी, बी दर्जे के 6 और सी दर्जे के 19 अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए अधिकारियों का संबंध ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज, वित्त, सिंचाई, निकाय प्रशासन, समाज कल्याण, प्राथमिक एवं माधामिक शिक्षा, आबकारी, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों से है।