25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली विधान पार्षद गिरफ्तार

सहकार नगर का रहने वाला एस.सोमण्णा खुद को कई राजनीतिक दलों का विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बताता था
2 min read
Google source verification
FIR

बेंगलूरु. बसवेश्वर नगर पुलिस ने खुद को विधायक और विधान परिषद का सदस्य बताकर सामूहिक विवाह कराने के नाम पर सोने के व्यापारियों और रोजगार का झांसा देने के आरोप में एक धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सहकार नगर का रहने वाला एस.सोमण्णा (39) खुद को कई राजनीतिक दलों का विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बताता था। वह सामूहिक विवाह कराने और मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के लिए सोने के व्यापारियों को मंगलसूत्र और आभूषण बनाने का आर्डर देता था। उनका विश्वास पाने के लिए वह पहले कुछ रुपए भुगतान करता था। फिर आभूषण मिलते ही फरार हो जाता था। उसने बसवेश्वर नगर के धीरज और सूरज नामक आभूषण और कपड़ा व्यापारी से आभूषण और कपड़े खरीद कर 94 लाख रुपए का चूना लगाया था। उसने दोनों को विधान परिषद सदस्य सोमण्णा के रूप में परिचय दिया था। उसने खुद को मोलकालमुरु, होललकेरे, चल्लाकरे, नायकनहट्टी और मैसूरु के विभिन्न क्षेत्रों का उम्मीदवार बताते हुए 1.88 करोड़ रुपए के आभूषण और कपड़े खरीदे और नेट बैंकिंग से भुगतान करने की बात कही थी। फिर वह फरार हो गया और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। दोनों व्यापारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने कई शिक्षित युवकों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे। पुलिस ने ऐसे नागरिकों से अनुरोध किया है कि अगर वे उसके शिकार बने हैं तो बसवेश्वर नगर थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
------
जद (ध) को बहुमत मिलने का यकीन : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. जनता दल (ध) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने विश्वास व्यक्त किया कि विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी को आसानी से बहुमत मिलेगा और यह जीत उनके वयोवृद्ध पिता को समर्पित होगी जो पार्टी के शक्ति स्तंभ रहे हैं। कुमारस्वामी ने मंगलवार को हासन में कहा कि जद (ध) अपने दम पर सरकार बनाएगा यह जीत 18 मई को 85 साल के होने जा रहे देवेगौड़ा को उनके जन्म दिन का सटीक तोहफा होगा और इसी दिन नए मुख्यमंत्री को सरकार बनाने का न्यौता दिया जाएगा। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने चुनावों की घोषणा से पहले विज्ञापनों पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक सरकारी धन का अपव्यय किया है। लेकिन जनता दल (ध) कभी खजाने को इस तरह नहीं लूटेगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को अब कांग्रेस व भाजपा जैसी प्रमुख पार्टियों की तुलना में लोगों से कहीं अधिक व अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या के पुत्र यतींद्र व येड्डियूरप्पा के पुत्र विजयेंद्र मैसूरु की वरुणा सीट से चुनाव लडऩे की बात कह रहे हैं पर दोनों का इस क्षेत्र के विकास में क्या योगदान है? वे जद (ध) पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाते हैं लेकिन अब कांग्रेस व भाजपा क्या कर रही है? हमारे परिवार से केवल दो लोग ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा की जितनी निंदा होगी, पार्टी उतनी ही मजबूत होकर उभरेगी। राज्य में किसी भी चाणक्य की राजनीति चलने वाली नहीं है क्योंकि प्रदेश की साढ़े छह करोड़ की जनता अब जनता दल को सत्ता में लाने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। ऐसे में राज्य में त्रिशंकु जनादेश की कोई संभावना नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग