बैंगलोर

सीबीआइ के दुरुपयोग पर अंकुश जरूरी

इन एजेंसियों को कर्नाटक में भी काम करने से पहले से राज्य सरकार से अनुमति लेनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 7:47 PM IST
CBI
सीबीआइ के दुरुपयोग पर अंकुश जरूरी

बेंगलूरु. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने के बारे में पूछे जाने पर सिद्धरामय्या ने कहा कि केंंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इन एजेंसियों को कर्नाटक में भी काम करने से पहले से राज्य सरकार से अनुमति लेनी चाहिए।

सिद्धरामय्या ने कहा कि सीबीआइ का गठन दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना कानून के तहत हुआ है और इसमें प्रावधान है कि उसे किसी राज्य में जांच करने से पहले से सरकार अथवा अदालत से अनुमति लेनी पड़ेगी।

सिद्धरामय्या ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले भी सीबीआइ को राज्य में जांच से पहले अनुमति लेने के लिए कहा था। सिद्धरामय्या ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही है इसलिए उस पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

सिद्धरामय्या का बयान उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के ही नेता डॉ जी परमेश्वर के बयान के बिल्कुल विपरीत है। परमेश्वर ने शनिवार को दोनों राज्यों के फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि कर्नाटक में सीबीआइ के लिए दरवाजे बंद नहीं होंगे।

परमेश्वर ने कहा था कि राज्य सरकार सीबीआइ के लिए दरवाजा बंद करने का कोई इरादा नहीं रखती है। राज्य में ऐसी नौबत अभी नहीं आई है।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया