9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन सरकार के विवादों के दूर करने में सक्षम: देवेगौड़ा

निगम बोर्ड में नियुक्तियों के मसले पर कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा कर किसी जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे
less than 1 minute read
Google source verification
HDD

गठबंधन सरकार के विवादों के दूर करने में सक्षम: देवेगौड़ा

हुब्बली. जनता दल-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि गठबंधन सरकार मेंं उत्पन्न विवादों के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

अपने अनुभव के आधार पर हम आपसी विवाद परस्पर बातचीत से खत्म करने में सक्षम हैं। देवेगौड़ा ने रविवार को यहां कहा कि मंत्रिमंडल के रिक्त पदों को भरना अति आवश्यक है।

हम मंत्रिमंडल के विस्तार व निगम बोर्ड में नियुक्तियों के मसले पर कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा कर किसी जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

इसके अलावा हम अगले लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे। इससे पहले वे अनेक समझौतों के बारे में सिद्धरामय्या के साथ चर्चा करेंगे।

उधर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी राज्य में हाल में हुए उपचुनावों में तीन में से दो लोकसभा सीटों पर गठबंधन उम्मीदवारों के जीतने से काफी खुश हैं।

कांग्रेस ने बल्लारी सीट भाजपा से छीन ली। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन उम्मीदवार का मत प्रतिशत काफी बढ़ा है।

इसलिए कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि अगर दोनों पार्टियां राज्य में साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं, तो 28 में से 20 सीटों पर चुनाव जीतना मुश्किल नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग