9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाकू से हमले में महिला की मौत, हमलावर गिरफ्तार

इस बात पर आनंद अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था।
less than 1 minute read
Google source verification
crime

चाकू से हमले में महिला की मौत, हमलावर गिरफ्तार

बेंगलूरु. कोत्तानूर थानांतर्गत शनिवार देर रात एक परिवार के तीन जनों पर चाकू से हमला करने वाले आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हमले में एक महिला की मौत हो गई है तो अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि निजी कंपनी में कार्यरत हमलावर आनंद की पत्नी तथा ऑटो चालक भरत के बीच रिश्ता था।

इस बात पर आनंद अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ता रहता था। शनिवार देर रात भी आनंद झगड़ा कर रहा था।

तब आनंद की पत्नी ने भरत को कॉल वहां बुला लिया। तब भरत अपने अभिभावकों के साथ मौके पर पहुंचा। तीनों को देख कर गुस्साए आनंद ने पहले भरत की मां सावित्रीम्मा पर चाकू से हमला किया।

उसे बचाने पहुंचे भरत तथा सण्णप्पा पर भी आनंद ने चाकू से कई बार वार किए। इस हमले में भरत, सण्णप्पा तथा सावित्रीम्मा तीनों घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल सावित्रीम्मा की मौत हो गई। भरत तथा सण्णप्पा को निजी अस्पताल में भती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग