बैंगलोर

भोले जैसा कोई नहीं…

एक शाम देवो के देव महादेव के नाम जागरण का भव्य आयोजन

2 min read
dharma
भोले जैसा कोई नहीं...

मुख्य अतिथि के रूप में भुण्डाराम एव शिवनागु थे

बेंगलूरु. रूपनाथ महाराज सेवा मंगल (हुलिया पंगार धाम) राजस्थान के तत्वावधान में रविवार शाम को मागड़ी रोड स्थित देवासी समाज ट्रस्ट परिसर में एक शाम देवो के देव महादेव के नाम जागरण का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भजन कलाकारों ने भोले जैसा कोई नहीं....जैसे भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भुण्डाराम एव शिवनागु थे। मंडल की ओर से अतिथियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में पदमराम गुमानराम, पारस, तिलोक, घाचीराम, छोगाराम, देवाराम सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।


विशिष्ट अनुष्ठान दिसंबर में
बेंगलूरु. आचार्य मुक्तिसागर की निश्रा में पाŸवनाथ प्रभु के जन्म कल्याणक दिवस पर 30 व 31 दिसम्बर को समग्र कर्नाटक में विशिष्ट और विराट अनुष्ठान होगा। मीडिया प्रभारी देवकुमार के जैन ने बताया कि 30 दिसम्बर को वरघोड़ा निकाला जाएगा तथा 31 दिसम्बर को सुबह अभिषेक प्रारंभ होंगे। आयोजन के लिए गठित समिति में संयोजक माधवनगर संघ के मोहन मुकेश, विजयराज, अक्कीपेट संघ के अध्यक्ष उत्तमकरण संचेती व चामराजपेट के गौतम मूथा, सचिव वीवीपुरम युवक मंडल अध्यक्ष इंदरचंद नाहर, कोषाध्यक्ष जीवराज कातरेला व नरपतराज लुंकड़, प्रचार मंत्री सुरेशभाई केतनभाई मेहता को बनाया गया।


बुरे वक्त में काम आने वाला ही मित्र
बेंगलूरु. राजाजीनगर में साध्वी संयम लता ने कहा कि जैसे हमारे मित्र होते हैं वैसा ही हमारा चरित्र होता है। उन्होंने कहा कि स्वार्थी मित्र हमारे साये की तरह होते हैं जो सुख की धूप में साथ चलते है, परंतु संकट के अंधेरे में साथ छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि मित्र वही होता है जो एक दूसरे के बुरे वक्त में काम आ सके। साध्वी कमलप्रज्ञा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके पहनावे या चेहरे से नहीं होती। चेहरा परिचय देता है, व्यवहार पहचान देता है। सभा में भगवती मुनि निर्मल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।