11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीस माह तक पद पर रहूंगी : नईमा सुल्ताना

विकलांगों को दो पहिया वाहन वितरित

2 min read
Google source verification
mysuru zila panchayat

उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें जबरदस्ती पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं

अगर मुझे हटाने का बेजा दबाव बनाया जाएगा तो मैं त्यागपत्र दे दूंगी


मैसूरु. जिला पंचायत अध्यक्ष नईमा सुल्ताना ने कहा कि वे तीस माह तक पद पर बनी रहेंगी। उनका कार्यकाल बीस माह का नहीं है। यह गलत प्रचार किया जा रहा है। मैं इस बारे में तीस माह बाद विचार करूंगी। वे सोमवार को जिला पंचायत कोष के तहत पंचायत परिसर में आयोजित विकलांग लाभार्थियों को पुन: संयोजित दो पहिया वाहन वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें जबरदस्ती पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी बिना कोई परवाह किए मैं ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रही हूं। अगर मुझे हटाने का बेजा दबाव बनाया जाएगा तो मैं त्यागपत्र दे दूंगी। कार्यक्रम में 20 लाख रुपए के खर्च से पुन:संयोजित दोपहिया वाहन से 23 विकलांग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अश्विन कुमार, जिला पंचायत सदस्य बी. बसवन्ना और अन्य मौजूद थे।


भाजपा का तंज, राज्य में तीन-तीन सीएम
बेंगलूरु. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के 104 सीटों पर जीत हासिल करने के बावजूद उसे सत्ता से वंचित रखने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने के बाद ही लगातार जद-एस पर प्रहार करने वाली भाजपा ने ट्वीट किया है कि राज्य में तीन मुख्यमंत्री सरकार चला रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि राज्य में तीन मुख्यमंत्री हैं इसमें पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी हैं जबकि दूसरे एच.डी. रेवण्णा सुपर मुख्यमंत्री हैं तो तीसरे एच.डी. देवेगौड़ा सुप्रीम मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने कहा कि इतने अधिक मुख्यमंत्री होने के कारण राज्य अभी तक एक ऐसी सरकार की प्रतीक्षा कर रहा है जो काम कर सके। हमारा मानना है कि देवेगौड़ा के परिवार को पहले इस बात का निर्णय करना चाहिए कि वास्तव में मुख्यमंत्री कौन है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग