बैंगलोर

थाने में आरोपी को नचाने वाले एसआई के खिलाफ जांच के आदेश

उसने लोगों को जूते और लाठी से मारा और जातिसूचक शब्द कहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 7:25 PM IST
crime
थाने में आरोपी को नचाने वाले एसआई के खिलाफ जांच के आदेश

कोलार. केजीएफ के जिला पुलिस अधीक्षक बीएस लोकेश कुमार ने बेतमंगल पुलिस थाने के उप निरीक्षक होन्ने गौड़ा के दो लोगों को जूते मारने और नचा कर उत्पीडऩ के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने शनिवार को कहा कि होन्नेगौड़ा रामसमुद्रम गांव में गत सप्ताह हुए एक झगड़े के मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया। उसने लोगों को जूते और लाठी से मारा और जातिसूचक शब्द कहे।

फिर आरोपियों को जबर्दस्ती नाचने को कहा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जांंच कर रिपोर्ट पेश करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक को आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलने पर होन्नेगौड़ा के खिलाफ कार्रवाई होगी।

---

प्रियांक खरगे को नाराजगी
बेंगलूरु. राज्य लोक सेवा आयोग की मौजूदा नियमावली के कारण सीधी भर्तियों के मेरिट कोटे में अजा-जजा प्रत्याशियों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए इस नियमावली को तुरंत बदलना चाहिए।

समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खरगे ने यह मांग की है। मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी को लिखे चार पन्ने के पत्र में खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर अजा-जजा प्रत्याशियों को न्याय दिलाना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में बम धमाके के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार; आपसी रंजिश में हमले की बात आई सामने

सिद्धारमैया का बड़ा आरोप: ‘फर्जी स्टिंग वीडियो से ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश’, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Karnataka Sting row : कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर सिद्दारमैया बोले-मीडिया से बात नहीं करूंगा

कर्नाटक में न्यायिक सेवा की तैयारी के लिए बनेगा विशेष संस्थान, डीके शिवकुमार ने कहा- 15-20 एकड़ में तैयार होगा नया कैंपस

राहुल गांधी और ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट मामले में अमित मालवीय को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने FIR की रद्द