26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुगाद रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण

रेलवे स्टेशन के परिसंचरण क्षेत्र में लिली, गुलाब, काकड़ा के पौधे लगाए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 7:04 PM IST

indian rail

मुगाद रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण

बेंगलूरु. धारवाड़ जिले के मुगाद रेलवे स्टेशन को हाल ही में सुंदर बनाया गया है। स्टेशन में नियमित कार्यों के अलावा 10 किमी रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से साफ किया गया है। सफेद और लाल रंग की पट्टियां बनाई गई हैं।

इसके अलावा स्टेशन यार्ड में सभी लाइनों के ट्रैक और ड्रेसिंग को अच्छी तरह से किया गया है। रेलवे स्टेशन के परिसंचरण क्षेत्र में लिली, गुलाब, काकड़ा के पौधे लगाए गए हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने एक खूबसूरत बगीचा विकसित किया है। इस कार्य को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता मुगाद स्टेशन शफी काजी ने अपनी 25 सदस्यीय टीम के साथ अंजाम दिया।

इस प्रकार मुगाद रेलवे स्टेशन अपनी सुंदरता के माध्यम से भारत का पहला मॉडल रेलवे स्टेशन बन गया है। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता शफी काजी, मुगाद रेलवे स्टेशन की सफाई के लिए प्रतिबद्ध थे।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने शफी काजी को 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर उनको सम्मानित किया है। नकद पुरस्कार दिया है। महाप्रबंधक ने अन्य रेल अधिकारियों को काजी से सबक लेकर कार्य करने की सलाह दी है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग