बैंगलोर

संत राजाराम की महिमा का गुणगान

शिकारपुरा हद सोवणो...., हालो रे भाईडो राजेश्वर रे द्वार दर्शन करो गुरु महाराज रा...
2 min read
rajaram
संत राजाराम की महिमा का गुणगान

बेंगलूरु. राजाराम आंजणा पटेल संघ बेंगलूरु की ओर से पटेल समाज के आराध्य संत राजाराम महाराज की 75वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुरुवार को पैलेस मैदान स्थित प्रिंसेज अकादमी में रात्रि जागरण हुआ। संत राजाराम के भव्य दरबार के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलन से शुभारंभ हुआ।
जोधपुर के भजन गायक गजेन्द्र राव एंड पार्टी द्वारा गणपति वंदना के साथ भजन शृंखला शुरू हुई।

कलाकारों ने संत राजाराम महिमा का गुणगान किया। इस दौरान प्रस्तुत राजाराम कहे सुण चेला.. तेरा जन्म सफल जद वेला...., शिकारपुरा हद सोवणो...., हालो रे भाईडो राजेश्वर रे द्वार दर्शन करो गुरु महाराज रा... सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूम उठे। आगामी राजाराम महाराज जन्मोत्सव के चढ़ावे बोले गए। संघ के अध्यक्ष नाथूराम पटेल, सचिव भीमाराम भूरिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

सृजन का काम करते हैं सृष्टि में अनेक तत्त्व
बेंगलूरु. जिन कुशल सूरी जैन आराधना भवन बसवनगुड़ी में सावी प्रियरंजनाश्री ने कहा कि सृष्टि में अनेक तत्व सृजन का काम भी करते हैं और वही तत्त्व उजाडऩे का काम भी करते हें। उन्होंनेे कहा कि वर्षा हमारी प्यास भी बुझाती है। कृषि को बढ़ाने का काम भी करती है परंतु बरसात जब उग्रता धारण कर लेती है तो बाढ़ में बदल जाती है तथा चारों ओर विनाश ही विनाश में बदल जाती है। उसी तरह पवन शीतलता प्रदान कर शांति पहुंचाता है तो उग्रता धारण करने पर तूफान में बदल जाता है। उसी प्रकार मनुष्य के वचन, वाणी अपने स्वभाव में होती है तो सारे संसार को अपना बना लेती है। वाणी उग्र हो ती है तो घर घर में महाभारत का सृजन हो जाता है।


आध्यात्मिक गुणों का भंडार है पच्चीसी ग्रंथ
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ में आचार्य महेंद्र सागर ने कहा कि रत्नाकर पच्चीसी ग्रंथ यानी भव रत्नों का भंडार। सागर को भी रत्नाकर कहा जाता है क्योंकि सागर में कई रत्न होते हैं, पुरा रत्न खजाना भरा होता है। रत्नखोजी उन्हें खोज निकालते हैँ।उन्होंने कहा कि सागर यदि रत्नों का खजाना है तो रत्नाकर पच्चीसी ग्रंथ भी आध्यात्मिक गुण रत्नों का भंडार है। इस ग्रंथ की एक एक स्तुति एक एक लाइन एक एक वाक्य और एक एक शब्द भाव रत्नों से भरे हैं।

Published on:
10 Aug 2018 07:12 pm