3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी के प्रचार प्रसार में बढ़ाएं भागीदारी

समापन सत्र में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी पद्मजा ने हिंदी की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया
2 min read
Google source verification
workshop

हिंदी के प्रचार प्रसार में बढ़ाएं भागीदारी

बेंगलूरु. कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदर्श अस्पताल राजाजीनगर में संयुक्त हिंदी कार्यशाला हुई। उद्घाटन सत्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचिता विश्वास ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए हिंदी के प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरल हिंदी में अपना कार्य करते हुए हिंदी की प्रगति में योगदान दें।

राजभाषा प्रभारी ज्योति प्रकाश ने अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने के लिए उत्साहवद्र्धन किया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय के रण सिंह, राकेश कुमार, मीनाक्षी राय व एचएएल से रमिता सिंह ने मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में 35 प्र्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन सत्र में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी पद्मजा ने हिंदी की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। रणसिंह ने धन्यवाद दिया।

हम किसी से कम नहीं काव्य प्रतियोगिता 12 को
बेंगलूरु. साहित्य संगम की ओर 12 अगस्त को स्थानीय कवियों के लिए 'हम किसी से कम नहीं' विषयक काव्य प्रतियोगिता होगी। साहित्य संगम के अध्यक्ष कवि सुनील 'तरुण' ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा भवन में अपराह्न 3.30 बजे से होगी। बेंगलूरु के नवोदित, उभरते और जाने-माने रचनाकार शिरकत करेंगे।

काव्य रसिकों में रचनाधर्मिता के प्रति उत्साह जगाने और उभरते रचनाकारों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता की जा रही है। विजेता को 'बेंगलूरु काव्य रत्न' की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। संस्था की ओर से बेंगलूरु के समाजसेवी और काव्य-प्रेमी भागीरथ अग्रवाल को 'बेंगलूरु साहित्य प्रहरी' सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजस्थान पत्रिका, बेंगलूरु के संपादकीय प्रभारी राजेन्द्र शेखर व्यास होंंगे।


श्रवणबेलगोला में संतों का जमघट
'मूलाचार' ग्रंथ पर संगोष्ठी
श्रवणबेलगाला. आचार्य वर्धमान सागर की निश्रा में युवा आचार्य सुविधि सागर के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में उपाध्याय उर्जयंत सागर सहित 125 से अधिक साधु संतों ने दिगम्बर जैन पिच्छिधारियों की चर्या को प्रतिपादित करते गं्रथ 'मूलाचार' पर विचार रखे।
भंडारी बसदी जिनालय में स्वस्ति जगद्गुरु चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी के नेतृत्व में आचार्य वर्धमान सागर ने ग्रंथ मंगलाचरण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। आर्यिका जिनवाणी माता, मुनि हितेंद्र सागर, प्रज्ञासागर मुनि, अमरकीर्ति-अमोघकीर्ति सहित अनेक साधु संतों ने मूलाचार महाग्रंथ पर विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में मूलाचार के बारे में विस्तृत चर्चा के साथ संतो नेे निर्देश, सूत्र, क्रियाएं आदि विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। संगोष्ठी में सिर्फ दिगम्बर पिच्छि कमण्डलधारी संत ही शामिल होंगे।