बैंगलोर

बारिश ने बुझाई झीलों की प्यास, बेंगलूरु की 63 झीलें लबालब

बीबीएमपी सीमा के भीतर झीलों की कुल भंडारण क्षमता 32,514 मिलियन लीटर है।
less than 1 minute read
May 23, 2025
Feature image

पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की सीमा के भीतर 183 झीलों Bengaluru Lakes में से 63 झीलें पूरी क्षमता तक पहुंच गई हैं।

बीबीएमपी सीमा के भीतर झीलों की कुल भंडारण क्षमता 32,514 मिलियन लीटर है। अप्रेल 2025 में, कुल जल भंडारण घटकर 10,595 मिलियन लीटर रह गया था, जिसमें केवल 3 झीलें क्षमता से भरी हुई थीं। उस समय लगभग 63 झीलें पूरी तरह सूखने के करीब थीं।

वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन प्रबंधन के लिए विशेष आयुक्त प्रीति गहलोत ने कहा कि शहर में लगातार एक सप्ताह तक हुई बारिश के बाद, झीलों में सामूहिक रूप से लगभग 26,056 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है। नतीजतन, बीबीएमपी सीमा के अंतर्गत सभी झीलें अब पूरी तरह भर गई हैं। वर्तमान में स्लुइस गेट और भरी हुई झीलों के भीतर सफाई और रखरखाव की गतिविधियां चल रही हैं।

उचित प्रवाह और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए झीलों और संबंधित स्टॉर्म वाटर ड्रेन से मलबा, प्लास्टिक और अन्य कचरे सहित अपशिष्ट को हटाने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है।

Updated on:
23 May 2025 07:15 pm
Published on:
23 May 2025 07:15 pm
Also Read
View All
सिद्धारमैया के 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर बेटे यतींद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजनीति में रहेंगे सक्रिय

बेंगलुरु के हुस्कूर रोड स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, येलो लाइन की सेवाएं प्रभावित

KPSC भर्ती घोटाला! कर्नाटक में 800 करोड़ के भ्रष्टाचार का दावा, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

2 लाख महीने कमाने के बाद भी खुद को ‘गरीब’ मानता है बेंगलुरु का युवक, रेडिट पोस्ट हुई वायरल

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव; बोले- राजनीति में भ्रष्टाचार बढ़ गया है