बैंगलोर

रानीवाड़ा के विधायक का राजपूत समाज ने किया स्वागत

प्रवासी बाशिंदों से आग्रह किया कि वे चुनाव से दस दिन पूर्व राजस्थान आएं और मतदान करने व कराने में सहयोग प्रदान करें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2018, 4:39 PM IST
samman
रानीवाड़ा के विधायक का राजपूत समाज ने किया स्वागत

बेंगलूरु. राजस्थान में पाली जिले के रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के बेंगलोर पहुंचने पर शनिवार को राजपूत समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। देवल ने पाली जिले के प्रवासी बाशिंदों से आग्रह किया कि वे चुनाव से दस दिन पूर्व राजस्थान आएं और मतदान करने व कराने में सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों की समस्याएं भी सुनी और उनके साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। पाली जिले के राजपूत समाज ने विधायक देवल के यहां पहुंचने पर एक होटल में उनका माला पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मान भी किया।

राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह भाटी, राजपूत समाज के अध्यक्ष सोहन सिंह बाला, मदनसिंह कुम्पावत, नरपतसिंह चम्पावत, मोहनसिंह सोलंकी, चान्दसिंह भाटी, सज्जनसिंह चांदावत, घीसूसिंह, शक्तिसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अभिनंदन
बेंगलूरु में विधायक नारायणसिंह देवल का प्रवासी बंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। देवल के साथ रानीवाड़ा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष उकसिंह परमार, उपाध्यक्ष जसराम पुरोहित, जसवंतपुरा भाजपा मंडल महामंत्री दोलतसिंह कलापुरा का स्वागत जगदीश खत्री, सोहनसिंह बालावत, पहाड़सिंह ताविदर, सुजानसिंह किबला, कलाराम चौधरी, हरीसिंह किबला ने किया।

Published on:
Also Read
View All
Karnataka Politics: कर्नाटक में विजयेंद्र के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने येदियुरप्पा के घर के बाहर लगाए पोस्टर!

‘भाई, बहुत जल्दी चला गया यार!’ 2 महीने पहले दोस्त का निधन, अब जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पीआई ने भी गंवाई जान

बेंगलुरु होटल के स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों की मौत का मामला उलझा, पुलिस बोली- रिपोर्ट का इंतजार

SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान बना भाजपा का हथियार, अब X पर आकर सतीश बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया

दूध 8 रुपये महंगा करने के फैसले पर सीएम डीके शिवकुमार ने दिया बयान, बोले-पड़ोसी राज्यों में दूध की कीमतें और ज्यादा हैं