बैंगलोर

तेरापंथ की मर्यादा का वाचन

तपस्वी का जैन पट्ट एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मान किया गया
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 7:01 PM IST
janism
तेरापंथ की मर्यादा का वाचन

बेंगलूरु. विजयनगर स्थित अर्हम भवन में साध्वी मधुस्मिता आदि ठाणा 6 के सान्निध्य में तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रवचन में चौमासी चतुर्दशी के उपलक्ष्य में तेरापंथ की मर्यादा का वाचन किया गया। चारवी मांडोत (13) के 9 उपवास के उपलक्ष्य में साध्वी मधुस्मिता ने स्वरचित तप अनुमोदना गीतिका का संगान करते हुए मंगलकामना की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष बंसीलाल पितलिया, धनराज टांटिया, मधु कटारिया, शशि नाहर विजयनगर की सभी संघीय संस्थाओं की ओर से चारवी मांडोत के तप की अनुमोदना की। तपस्वी का जैन पट्ट एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मान किया गया।


साधना व आराधना से खुद को जोड़ो
बेंगलूरु. शांतिनगर जैन श्वेताम्बर मूति पूजक संंघ में आचार्य महेंद्र सागर सूरी ने कहा कि दुनिया में अधिकतम लोग दिन में जागते हैं, थोड़े से लोग ही दिन में सोते हैं और रात में अधिकतर लोग सोते हैं और थोड़े से लोग ही जागते हैं। उन्होंने कहा कि रात को जागने वालों के तीन प्रकार है। योगी जब लोग सोए होते हैं तब वह योग साधना में मस्त होते हैं। भोगी वासना के खातिर जागते हैं और रोगी वेदना के खातिर जागते हैं। योगी योग में रातें बिताकर परम लक्ष्य पर पहुंचता है, इसलिए योगी का रातों में जागना सार्थक है। उन्होंने कहा कि वासना त्यागो, वेदना छोड़ो, साधना, आराधना से खुद को जोड़ो। कभी वासना आ जाए तो उसे दफना कर खत्म करो और कभी रोग आ जाए तो समता से सहन करते हुए सामना करो।.


सिद्धितप वधामणा कार्यक्रम कल
बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट एवं श्री संभवनाथ जैन मंदिर वीवीपुरम के तत्वावधान में आचार्य जिनसुंदरसूरीश्वर, पंन्यास कल्परक्षित विजय, साध्वी संवेगरत्नाश्री एवं साध्वी विशालमालाश्री आदि ठाणा के निश्रा में सोमवार प्रात: 9.15 बजे को वीवीपुरम स्थित संभवनाथ जैन भवन में 350 आराधकों द्वारा शासन प्रभावक सिद्धितप के अनुमोदनार्थ सिद्धितप वधामणा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुम्बई के विनीत गेमावत संगीत सुरावली के साथ तप धर्म की महिमा को समझाएंगे।

आचार्य जिनसुंदर सूरीश्वर संवेदना प्रस्तुत करेंगे। आदिनाथ जैन संघ के सचिव प्रकाशचंद राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 350 तपस्वियों को महाराजा के परिवेश में प्रथम पारणा कराने, सिद्धितप की आमंत्रण पत्रिका में जय जिनेन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण चढ़ावेें बोले जाएंगे।
तपस्वियों के पारणोत्सव का कार्यक्रम 15 सितम्बर को पैलेस मैदान के त्रिपुरावासिनी में होगा।

Published on: