बैंगलोर

राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को धक्का दिया, सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया: संबित पात्रा का दावा, बोले- ‘गांधी परिवार का अहंकार देखिए’

Sambit Patra: बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर डीके शिवकुमार के साथ कथित धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। उन्होंने SIR और कर्नाटक MLC चुनाव में कथित प्रॉक्सी वोटिंग को लेकर भी राहुल गांधी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 2:05 PM IST
Karnataka MLC Election
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, फोटो सोर्स- IANS

Sambit Patra on Rahul Gandhi: बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपने ही मुख्यमंत्री के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की और उन्हें कोहनी मारी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इसके बाद राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों ने डीके शिवकुमार को पकड़कर बाहर कर दिया।

‘मैंने डीके शिवकुमार को आंसू बहाते देखा’

संबित पात्रा ने कहा कि उन्होंने कथित घटनाक्रम के दौरान डीके शिवकुमार को आंसू बहाते हुए देखा। उन्होंने कहा कि यह केवल बीजेपी या कांग्रेस का मुद्दा नहीं है और डीके शिवकुमार उनकी पार्टी से नहीं हैं, लेकिन उनके मुताबिक सवाल यह है कि क्या इस घटना से शिवकुमार का सम्मान आहत नहीं हुआ। पात्रा ने शिवकुमार से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई बताने की अपील की।

SIR को लेकर राहुल गांधी से बहस की मांग

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने राहुल गांधी से कर्नाटक में SIR को लेकर डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली के साथ बहस करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि कर्नाटक में SIR को लेकर सही स्थिति क्या है और कर्नाटक के नेता जो कह रहे हैं, वह सही है या राहुल गांधी का दावा।

पश्चिम कर्नाटक MLC चुनाव का भी उठाया मुद्दा

बता दें कि संबित पात्रा ने पश्चिम कर्नाटक MLC चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘बैलेट’ से चुनाव कराने की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में बैलेट से मतदान हुआ था और कथित तौर पर ‘बैलेट चोरी’ हुई। पात्रा ने एक महिला शिल्पा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष की पत्नी की ओर से कथित तौर पर प्रॉक्सी वोट डाला।

हालांकि, शिल्पा को लेकर लगाए गए इन आरोपों को संबित पात्रा ने खुद सवाल के रूप में रखा और कहा कि यदि उनकी जानकारी गलत है तो उन्हें स्पष्ट किया जाए। उन्होंने राहुल गांधी से इन मुद्दों पर सार्वजनिक बहस के जरिए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की

Updated on:
5 Nov 2026, 2:05 PM IST
Published on: