
कार्ड को किसी भी अस्पताल मेंं दिखाने पर साधु-साध्वी से उपचार का शुल्क नहीं लिया जाएगा
बेंगलूरु. जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की महती परियोजना श्रमण आरोग्यम के तहत रविवार को फ्रीडम पार्क में 51 साधु-साध्वियों को श्रमण आरोग्यम कार्ड वितरित किए गए।
जीतो बैंगलोर श्रमण आरोग्यम के संयोजक राजेश मूथा ने बताया कि इस कार्ड को किसी भी अस्पताल मेंं दिखाने पर साधु-साध्वी से उपचार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जीतो उक्त उपचार का खर्च सीधे अस्पताल के खाते में जमा कराता है। समारोह में जीतो बैंगलोर के चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा, संयोजक राजेश मूथा, जीतो अपैक्स के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रकाश सिंघवी, जीतो के किशोर रूनवाल, नेमीचंद दलाल, मिश्रीमल कटारिया, प्रवीण भंडारी का विशेष सहयोग रहा।
जीतो बैंगलोर के सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि समारोह में उपस्थित साधु-साध्वी वृन्द ने जीतो के सत्कार्यों की प्रशंसा की। प्रकाश सिंघवी ने साधु-साध्वी वृन्द के समुचित चिकित्सा के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।