9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकपेट मंदिर में लगेगा पूर्णिमा मेला

परमात्मा के पंचामृत से विशेष अभिषेक कार्यक्रम होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
jaini

चिकपेट मंदिर में लगेगा पूर्णिमा मेला

बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ की ओर से चिकपेट क्षेत्र में आदिनाथ जैन मंदिर परिसर में अब प्रतिमाह पूर्णिमा को मेला भरेगा। इसी के तहत कार्तिक पूर्णिमा का मेला शुक्रवार को लगेगा।

मेले के दिन दादा आदिनाथ मंदिर का भव्य शृंगार होगा। प्रात: 6.30 बजे भक्तामर पाठ के साथ मेला प्रारंभ होगा। पूर्णिमा पर जिनालय की 9 प्रदक्षिणा, खमासमणा आदि क्रिया एवं परमात्मा के पंचामृत से विशेष अभिषेक कार्यक्रम होंगे।

सायं स्नात्र व नव्वाणु प्रकारी पूजा के साथ समापन होगा। प्रथम मेले का लाभ पारसमल निर्मलकुमार गजेशकुमार भंडारी परिवार ने लिया।

आदिनाथ जैन संघ के अध्यक्ष प्रकाशचंद राठौड़ ने बताया कि पूर्णिमा मेले के आयोजन से पवित्र दिन में भगवान की आराधना करने का मौका मिलेगा।

----

केपीएल चेन्नई में बेंगलूरु उपविजेता
बेंगलूरु. कुमावत समाज क्रिकेट प्रीमियर लीग में बेंगलूरु की टीम उपविजेता रही। तिरुपति ने यह प्रतियोगिता जीत ली। कुमावत समाज चेन्नई से ओमप्रकाश अडानिया, पुखराज, नेमिचंद, माणकचंद और बेंगलूरु से बहादुर कुमावत, प्रकाश मावर, मंगलचंद हिंदड, कालूराम चांदोरा, खेताराम रेनवाल, सुरेश हाडिलवाल की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीम का सम्मान हुआ।