बैंगलोर

शिवकुमार ने हवाला के जरिए कांग्रेस को भेजा धन : भाजपा

पात्रा ने कहा कि नोटबंदी के दौरान रोने वाली कांग्रेस की सच्चाई अब इन बयानों से सामने आ गई है कि वे इतनी परेशान क्यों थी

2 min read
शिवकुमार ने हवाला के जरिए कांग्रेस को भेजा धन : भाजपा

बेंगलूरु. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला दर्ज करने के एक दिन बाद इस कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई। भाजपा ने शिवकुमार को हवाला के जरिए कांग्रेस को धन भेजने का आरोप लगाया तो शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि वे राज्य में सत्ता पाने की भाजपा की कोशिश में रोड़ बने हुए हैं इसलिए उन्हें केंंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। शिवकुमार ने कहा कि वे कोई अपराधी नहीं है जो भाग जाएंगे।

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के दो पहलू हैं तो शिवकुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश के तहत ऐसे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में बुधवार को संवाददाता सममेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस को हवाला लेन-देन के जरिए धन मिला है। पात्रा ने इस मामले में कर्नाटक भवन के कर्मचारी एच हनुमंतय्या और दो आरोपियों के अन्य के कथित स्वीकारोक्ति बयान का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों के सामने स्वीकार किया वे दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में धन पहुंचाया करते थे। पात्रा ने कहा कि नोटबंदी के दौरान रोने वाली कांग्रेस की सच्चाई अब इन बयानों से सामने आ गई है कि वे इतनी परेशान क्यों थी।

ये भी पढ़ें

‘इस राज्य में सरकार गिराने के लिए भाजपा पांच करोड़ रुपए में खरीद रही है विधायक’

पात्रा ने कहा कि हमारे पास शिवकुमार के चालक का बयान है जिसने आयकर विभाग के अधिकारियों को बताया कि कैसे किलो मेें तौल कर धन कांग्रेस कार्यालय पहुंचाया जाता था। पात्रा ने आरोप लगाया बेहिसाबी नकदी, हवाला लेन-देन और सौदे में भ्रष्टाचार कांग्रेस के स्तंभ बन गए हैं। कांग्रेस और भ्रष्टराचार एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं।

पात्रा ने दावा किया ऐसे सबूत हैं जिससे पता चलता है कि हवाला नेटवर्क ने कर्नाटक से कांग्रेस कार्यालय तक धन पहुंचाने में मद की। पात्रा ने आरोप लगाया कि बेंगलूरु सहित कर्नाटक के विभिन्न शहरों से धन पहले चांदनी चौक पहुंचता था और फिर से उसे अगल-अलग वाहनों से कांग्रेस कार्यालय पहुंचाया जाता था। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जो सरकार से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन अब उन्हें और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इन स्वीकारोक्ति बयान पर सफाई देनी चाहिए। पात्रा ने कहा कि रफाल सौदे पर झूठा प्रचार करने वाले राहुल को कर्नाटक के कर्नाटक के नेताओं से मिली डायरी के नामों के बारे में भी सफाई देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

अभिनेत्री से ऑटो चालक ने की अभद्रता
Published on:
20 Sept 2018 05:16 pm
Also Read
View All