बैंगलोर

भाजपा के खिलाफ नकारात्मक प्रचार कर रहे सिद्धू: सदानंद

उन्होंने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच सालों तक सत्ता में रहने वाले सिद्धरामय्या उपलब्धियों के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 5:29 PM IST
sadanand

उन्होंने कहा कि तटीय जिलों में समरसता यात्रा व बल्लारी की पदयात्रा निकालने के बाद सिद्धरामय्या ने इन इलाकों के लोगों से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया

बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के डर से मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने मानसिक स्थिरता खो दी है और वे भाजपा के खिलाफ नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच सालों तक सत्ता में रहने वाले सिद्धरामय्या उपलब्धियों के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं बल्कि भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करके मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिस कर रहे हैं। चामुंडेश्वरी में चुनाव हारने के संकेत मिलने के बाद बादामी भी उनकी यही हालत हो गई है। भाजपा के दमदार उम्मीदवार खड़ा करने के कारण सिद्धरामय्या विचलित हो उठे हैं। सिद्धरामय्या खुद को अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं लेकिन कांग्रेस का अन्य कोई नेता इसका समर्थन नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि तटीय जिलों में समरसता यात्रा व बल्लारी की पदयात्रा निकालने के बाद सिद्धरामय्या ने इन इलाकों के लोगों से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया और अपनी सरकार की झुठी बढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापनों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियां कर सिद्धरामय्या दिन रात लोगों को उलझन में डालने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी सरकार को वादे पुरे करने वाली व नंबर वन सरकार बता रहे हैं लेकिन वास्तव में इस सरकार को शून्य अंक मिलते हैं। इन चुनावों में प्रदेश के मतदाता कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का सटीक जवाब देंगे।

भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस की तरह नकारात्मक प्रचार नहीं कर रही है। भाजपा प्रवक्ता डा. वामन आचार्य ने कहा कि मोदी ने देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा किया है और पार्टी का अगला लक्ष्य अगले साल मार्च माह तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का है।

Published on:
Also Read
View All