मैन ऑफ दि सीरीज प्रेम सीरवी रहे
बेंगलूरु. सीरवी समाज के तत्वावधन में बुधवार को सीरवी समाज प्रीमियर लीग, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सरजारोड क्लब, टीओएस ग्राउंड में किया गया। फाइनल में बिलावस टाइगर्स ने तीन ओवर में 32 रन बनाए। जवाब में कोतनूर नाइट टाइगर्स ने तीन ओवर में तीन विकेट खोकर 19 रन बनाए। बिलावस टाइगर्स ने मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ दि सीरीज प्रेम सीरवी रहे। विजेता टीम के कप्तान राजू राठौड़ ने टीम के सदस्यों का आभार जताया।
फ्रेंड्स इलेवन बना चैंपियन
बेंगलूरु. समस्त प्रजापत समाज के तत्वावधान में प्रजापत प्रीमियर लीग (पीपीएल-2) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एचएमटी स्पोट्र्स क्लब में किया गया। विजेता फ्रेंड्स इलेवन व उप विजेता प्रजापत सप्लायर्स की टीम रही। मैन ऑफ दि मैच मदन रहे। संचालन मदनलाल रावडिय़ा ने किया। मौके पर प्रजापत समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
---
गुरु ज्ञान का सागर
चामराजनगर. गुंडलपेट स्थानक में विराजित साध्वी साक्षी ज्योति ने कहा कि परमात्मा इस धरती पर अपना प्रतिनिधित्व तो करते ही हैं। उनकी अनुपस्थिति में गुरु ही परमात्मा का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु ज्ञान का सागर होते हैं। गुरु संसार की नश्वरता का बोध करवाते हैं और संसार से पार होने का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे ही परम उपकारी प्रवेश कुमारी थीं। उन्होंने सृष्टि में मौजूद सभी जीव आत्माओं से प्रेम किया। उनकी वाणी बड़ी ओजस्वी थी।
---
अधिक ब्याज वसूलनेवालों पर गिरी पुलिस की गाज
बेंगलूरु. शहर अपराध जांच शाखा पुलिस ने शहर के बैटरायनपुरा, चंद्रा लेआउट, हनुमंतनगर, केआर मार्केट, जयनगर, कामाक्षीपाल्या समेत विभिन्न 10 क्षेत्रों में छापेमारी कर अधिक ब्याज वसूलने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 69 लाख रुपए की नकदी 258 चेक, 52 ऑन डिमांड नोट, 13 बांड पेपर, 25 ई-स्टाम्प, लेनदेन के 14 दस्तावेज, 10 जीपीए पत्र, 5 कार, 2 बाइक, समेत कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में माइको लेआउट निवासी भास्कर, मंजुनाथ दिलीप, वेलू, सतीश जयम्मा, कृष्णम्मा, वेंकटेश, लिंगराजू को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हुए चेतन की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है के सरकार अधिक ब्याज वसूली पर सख्त दिख रही है।